फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Voter slips with QR code started reaching home, booth information available as scanned

MP Election 2023: क्यूआर कोड वाली वोटर स्लिप पहुंचने लगीं घर, स्कैन करते ही मिल रही बूथ की जानकारी

Wed, 08 Nov 2023 08:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 08 Nov 2023 08:09 PM IST
सार

मतदाता पर्ची के वितरण के साथ ही पोस्टल वैलेट से वोटिंग भी जारी है। जहां पर्ची का बांटने का काम 12 नवंबर तक किया जाएगा। वहीं 29 हजार 104 वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाता होम वोटिंग का लाभ लेकर घर से ही मतदान कर चुके हैं। इसके साथ ही चुनाव ड्यूटी में लगे 58 हजार से अधिक अधिकार कर्मचारी भी वोटिंग कर चुके हैं। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Voter slips with QR code started reaching home, booth information available as scanned
भोपाल में वोटरों को मिलने लगी क्यूआर वाली पर्ची - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में मतदाता सूचना पर्ची (वोटर पर्ची) के वितरण का कार्य शुरू हो गया है। प्रदेश के सभी मतदाताओं को पहली बार क्यूआर कोड वाली मतदाता सूचना पर्ची का वितरण किया जा रहा है। क्यूआर कोड वाली मतदाता सूचना पर्ची के माध्यम से मतदाता अपने मतदान केन्द्र का क्रमांक, राज्य और जिले का हेल्पलाइन नंबर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत मतदाता सूचना पर्ची के वितरण का कार्य 7 नवंबर से प्रारंभ हो गया है। यह कार्य 12 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन


मतदान का काम जारी
इधर, निर्वाचन आयोग की ओर से 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को पहली बार घर से मतदान करने की वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश में 29 हजार 104 वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से ही मतदान किया है। इसके साथ ही निर्वाचन ड्यूटी में लगे 58 हजार 532 अधिकारियों-कर्मचारियों ने फैसिलेशन सेंटर और अत्यावश्यक ड्यूटी में शामिल 182 अधिकारियों-कर्मचारियों ने मतदान किया है। मतदान की प्रक्रिया अभी जारी है। यह सभी आंकड़े 7 नवंबर तक के हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed