फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: VD Sharma spoke on Congress Jai Veeru said- public knows both were declared thieves

MP Election 2023: कांग्रेस के जय वीरू पर बोले वीडी शर्मा, कहा- जनता जानती है दोनों घोषित चोर थे

Wed, 01 Nov 2023 01:35 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 01 Nov 2023 01:35 PM IST
सार

MP Election 2023: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के हाथ में नहीं है। कांग्रेस इस चुनाव को तुष्टीकरण के रास्ते पर ले जाना चाहती है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: VD Sharma spoke on Congress Jai Veeru said- public knows both were declared thieves
प्रेस वार्ता में वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने स्टेट मीडिया सेंटर में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि भाजपा विकास और गरीब कल्याण की बात करती है। जबकि कांग्रेस विकास के मुद्दे से भटकाने का काम करती है। कांग्रेस भूल गई है कि "जय वीरू" घोषित चोर थे, अगर नाथ और दिग्विजय सिंह को ये पसंद है तो जनता बेहतर जानती है कि जय वीरू कौन थे। 

विज्ञापन


कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ
वहीं, खरगोन में कांग्रेस प्रत्याशी रवि जोशी और उनकी बेटी के वायरल वीडियो पर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति पर चुनाव को ले जाना चाहती है। कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ है। जनता 17 तारीख को कांग्रेस को देख लेगी। राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान बंद हो गई है। इन्हें राम मंदिर के पोस्टर लगने पर दर्द होता है। इन्हें बाबरी से प्रेम है तो ये उसके पोस्टर लगाएं। 
विज्ञापन


बाप बेटे को एक दूजे की चिंता
नकुलनाथ के शपथ में आमंत्रित करने वाले वायरल वीडियो पर शर्मा ने कहा कि पिताजी बेटे की चिंता कर रहे हैं, बेटा उनकी चिंता कर रहा है। ये भ्रम पालकर चल रहे हैं। पहले दिग्विजय सिंह से पूछ लेना चाहिए कांग्रेस में कौन सीएम बनेगा। शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने दुर्दांत अपराधियों को टिकट दिया। हालांकि, शर्मा नाम पूछने पर किसी का नाम नहीं बता पाए। उन्होंने कहा कि नाम सबके सामने हैं। भाजपा के नाराज कार्यकर्ताओं पर उन्होंने कहा कि सब भाजपा के साथ खड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द आएगा घोषणा पत्र
घोषणा पत्र से जुड़े सवाल पर शर्मा ने कहा कि हम जल्द घोषणा पत्र लाएंगे। हम कोई 'फेक पत्र' नहीं लाते हैं। हम जो कहते हैं वो करते हैं। कांग्रेस तो 'झूठा पत्र' जारी करती है। हमारा घोषणा पत्र वही आएगा जो वास्तविक होगा। राहुल गांधी के एमपी में कम दौरे होने पर उन्होंने कहा कि वे झूठे साबित हो गए हैं। उन्होंने एमपी की जनता को गुमराह किया था। उनके चेहरे पर कालिख पुत गई है। कांग्रेस उनके हाथ में है ही नहीं। कांग्रेस टूट फूट की दुकान बन गई है। 


स्थापना दिवस पर दी बधाई
शर्मा ने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि एमपी को देश का नंबर राज्य बनाने का संकल्प है। कई पैरामीटर में एमपी नंबर एक पर है। आज मध्यप्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed