फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Union Minister Anurag Thakur said – Give false guarantee to Rahul Gandhi, take power model h

MP Election: राहुल गांधी का झूठी गारंटी दो, सत्ता लो मॉडल फेल हो गया, अनुराग ठाकुर बोले-यह लॉलीपाप देने आते है

Fri, 06 Oct 2023 11:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 06 Oct 2023 11:23 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के आरोप प्रत्यारोप से सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी और प्रिंयका गांधी पर निशाना साधा है। 
 

विज्ञापन
MP Election 2023: Union Minister Anurag Thakur said – Give false guarantee to Rahul Gandhi, take power model h
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल एवं युवा मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को भोपाल में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर बड़ा हमला बोला। ठाकुर ने कहा कि यह तो चुनाव में सिर्फ लॉलीपॉप देने आते हैं। झूठी गारंटी है देते हैं। अनुराग ठाकुर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के एमपी आने और गारंटी देने पर बोले कि राजस्थान छत्तीसगढ़ में गारंटी फैल हो गई, वहा चेहरा नहीं दिखा पा रहे। मध्यप्रदेश जब इनकी सरकार थी तब हाहाकार मचा था। यह किसानों के कर्ज ना वहां माफ कर पाए ना यहां ना बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दे पाए। यह तो चुनाव में सिर्फ लॉलीपॉप देने आते हैं। झूठी गारंटी है देते हैं। 
विज्ञापन


हिमाचल में महिलाओं के खाते में नहीं आए पैसे 
ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में इनका क्या हाल हुआ। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी इन्होंने गारंटी दी थी कि 1500 रुपए हर महिला के खाते में डालेंगे। आज 10 महीने सरकार के हो गए, लेकिन एक रुपए महिला के खाते में नहीं डाला गया। उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी जी से पूछना चाहता हूं कि यह कौन सा मॉडल है। झूठी गारंटी दो। सत्ता लो उसके बाद गारंटी पूरी मत करो और विकास भी रोक दो। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी का मॉडल फेल हो चुका है। 
विज्ञापन


शिवराज सरकार ने एमपी में लगातार आगे बढ़ाया
शिवराज सिंह चौहान जनता से पूछ रहे हैं फिर से मध्य प्रदेश में शिवराज और केंद्र में मोदी सरकार के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2001 में मध्य प्रदेश बीमारू राज्य था। मध्यप्रदेश को भाजपा की शिवराज सरकार ने लगातार विकास में आगे बढ़ाया है। शिक्षा हो किसान हों। स्वस्थ्य और विकास के लिए काम हुए है। लाडली बहना और लाडली लक्ष्मी सबका मध्यप्रदेश की जनता अच्छा रिस्पॉन्स आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत 100 पार भी करेगा।
एशियन गेम में हॉकी टीम के गोल्ड मेडल जीतने पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम को एशियन गेम में स्वर्ण पदक के लिए बधाई। आज तक के सबसे ज्यादा मेडल हम एशियन गेम्स में जीते है। आगे इसको और सुधार करने वाले है। हम मेडल में शतक लगाने के करीब है। एशियन गेम 100 पार की बात हो रही है। मुझे पूरा विश्वास है कल आपको वो खुशखबरी भी मिल जायेगी। भारत 100 पार भी करेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed