फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Transfer of 7 IAS in MP before elections, Bhopal Smart City CEO removed

MP Election 2023: चुनाव से पहले एमपी में 7 आईएएस के ट्रांसफर, भोपाल स्मार्ट सिटी सीईओ को हटाया

Fri, 06 Oct 2023 05:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 06 Oct 2023 05:12 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले शुक्रवार को एमपी में अधिकारियों के थोकबंद ट्रांसफर ऑर्डर जारी हुए। इसमें 7 आईएएस अधिकारी, 8 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शामिल है। भोपाल स्मार्ट सिटी के सीईओ गौरव बैनल को हटा दिया है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Transfer of 7 IAS in MP before elections, Bhopal Smart City CEO removed
मंत्रालय भवन, वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : File

विस्तार

राज्य सरकार की तरफ से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के अधिकारियों के अलग-अलग ट्रांसफर आदेश जारी किए है। भोपाल स्मार्ट सिटी मुख्य कार्यपालन अधिकारी  2016 बैच के आईएएस अधिकारी गौरव बैनल को हटा दिया गया है। उनको इंदौर अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया है। वहीं, शहडोल जिला पंचायत मुख्य कार्यपाल अधिकारी 2015 बैच के आईएएस हिमांशु चंद्र को मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव बनाया है। वहीं, खंडवा में एनएचडीसी में अपर संचालक 2016 बैच के आईएएस राजेश कुमार जैन को शहडोल जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। 
विज्ञापन


सिद्धार्थ जैन इंदौर जिला पंचायत सीईओ
वहीं, एक अन्य आदेश में टीकमगढ़ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी 2018 बैच के आईएएस सिद्धार्थ जैन को इंदौर जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। उनकी जगह राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव 2018 बैच के आईएएस नवीत कुमार धुर्वे को टीकमगढ़ जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। इंदौर की जिला पंचायत सीईओ 2018 बैच की आईएएस वंदना शर्मा को मंत्रालय उप सचिव पदस्थ किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डबरा जिला ग्वालियर 2020 बैच के आईएएस प्रखर सिंह को छतरपुर के राजनगर में अनुविभागीय अधिकारी बनाया गया है। 
विज्ञापन

 
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के भी ट्रांसफर
राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों के भी ट्रांसफर किए गए है। राज्य निर्वाचन आयोग में अवर सचिव मुकल कुमार गुप्ता को अशोक नगर का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, बालाघाट डिप्टी कलेक्टर राजनंदिनी शर्मा को ग्वालियर डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। जीएडी में उप सचिव नंदा भलावे कुशरे को डिंडौरी जिला पंचायत की सीईओ पदस्थ किया गया है। वहीं, एक अन्य आदेश में ग्वालियर संयुक्त कलेक्टर कौशल किशोर सिंह को ट्रांसफर कर गुना में पदस्थ किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed