{"_id":"65278adf2dd78a08c907e9a5","slug":"mp-election-2023-this-excuse-will-not-work-to-avoid-election-duty-commission-will-get-the-disease-investigate-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023 : चुनाव ड्यूटी से बचने नहीं चलेगा यह बहाना, आयोग करवाएगा बीमारी की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023 : चुनाव ड्यूटी से बचने नहीं चलेगा यह बहाना, आयोग करवाएगा बीमारी की जांच
Thu, 12 Oct 2023 11:27 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:27 AM IST
सार
MP Election 2023: विधानसभा चुनाव में ड्यूटी से नाम कटवाने के लिए कई अधिकारी कर्मचारी परेशान हैं। वे इसके लिए तरह तरह के जतन कर रहे हैं। कोई बीमारी का कारण बता रहा है तो किसी ने शादी के चलते जिला निर्वाचन कार्यालय में चुनाव ड्यूटी से नाम काटे जाने के लिए विनती की है। जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग से सबसे अधिक आवेदन चुनावी ड्यूटी रद्द किए जाने के लिए आए हैं।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप शासकीय कर्मचारी हैं और आपकी ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है, लेकिन आप बीमारी का बहाना बनाकर इससे बचने का प्रयास कर रहे हैं तो सतर्क हो जाइये, क्योंकि चुनाव आयोग ऐसे अधिकारी, कर्मचारी की बीमारी की जांच डॉक्टर से करवाएगा। रिपोर्ट सही पाए जाने पर ही बीमार कर्मचारी अधिकारी को चुनाव में ड्यूटी करने से मुक्ति मिलेगी।
दरअसल, मध्य प्रदेश में इन दिनों विधानसभा चुनाव का मौसम है। ऐसे में प्रदेश के अलग अलग विभाग के कर्मचारी अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी में तैनात किया जा रहा है। अब ड्यूटी कैंसिल करवाने के लिए सैकड़ों आवेदन जिला निर्वाचन ऑफिस में पहुंच रहे हैं।
डॉक्टर करेंगे समीक्षा
चुनावी ड्यूटी से बचने के लिए कई अधिकारी कर्मचारी नए नए कारण बताते हैं। इनमें से एक आम कारण है बीमारी। आमतौर पर आयोग इसे स्वीकार कर ड्यूटी निरस्त भी कर देता है, लेकिन इस बार आयोग ने इस पर सख्ती दिखाई है। आयोग बीमारी का कारण बताकर ड्यूटी से नाम कटवाने वाले अधिकारी कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट की किसी डॉक्टर से समीक्षा करवाने के मूड में है। ताकि हकीकत का पता लगाया जा सके। इसके बाद डॉक्टर की रिपोर्ट पर ही छुट्टी दी जाएगी।
विज्ञापन
200 से अधिक आवेदन
चुनावी ड्यूटी निरस्त करवाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय भोपाल में ही अब तक 200 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। इनमें से अधिकांश आवेदन में बीमारी का कारण बताते हुए ड्यूटी रद्द करने की गुहार लगाई गई है। ऐसे ही और भी अनेक आवेदन हैं।
दे रहे ऐसे कारण
एक कर्मचारी ने हृदय रोग बता कर ड्यूटी निरस्त किए जाने की गुहार लगाई। उसका कहना है कि उसे सीने में दर्द बना रहता है। वहीं, एक अधिकारी ने ये कहते हुए चुनाव ड्यूटी करने में असमर्थता जताई कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर है। उन्हें चलने फिरने में दिक्कत है। कभी भी रक्तचाप बढ़ जाता है। ऐसे में चुनाव के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ सकती है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन