{"_id":"6534022b4d0c4d855404eb4c","slug":"mp-election-2023-there-is-a-tussle-in-bjp-on-ticket-protest-by-angry-workers-continues-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: टिकट पर भाजपा में भी खींचतान, नाराज कार्यकर्ताओं का विरोध जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: टिकट पर भाजपा में भी खींचतान, नाराज कार्यकर्ताओं का विरोध जारी
Sat, 21 Oct 2023 10:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 21 Oct 2023 10:24 PM IST
सार
MP Election 2023: भाजपा में पांचवी सूची आते ही नाराजगी का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। असंतुष्ट दावेदार और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कई कार्यकर्ताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अनूप मिश्रा, मुन्नलाल गोयल, उमा शंकर गुप्ता जैसे वरिष्ठ नेताओं के समर्थक सड़क पर उतर आए हैं।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश चुनाव 2023
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी की। इसमें 92 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। सूची जारी होने बाद टिकट न मिलने पर नाखुश दावेदार और उनके समर्थकों के तेवर बिगड़ गए। प्रदेश भर में कई विधानसभा सीटों पर नाराज कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
राजधानी भोपाल में होल्ड की गई सीट दक्षिण पश्चिम पर नाम घोषित होने के बाद विवाद की स्तिथि बनी है। टिकट न मिलने से पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता के समर्थक भड़क गए। उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने प्रदेश कार्यालय पहुंचकर गुप्ता के टिकट काटे जाने पर अपनी आपत्ति जताई।
विज्ञापन
गौरतलब है, उमाशंकर गुप्ता भोपाल की इस सीट से अपने और अपनी बेटी के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे थे। गुप्ता के अलावा राहुल कोठारी, अभजीत देशमुख जैसे कई नेता यहां से टिकट की आश लगाए बैठे थे। लेकिन पार्टी ने सबको चौंकाते हुए भगवान दास सबनानी को उम्मीदवार बना दिया।
विज्ञापन
यहां भी हुए इस्तीफे
टिकट से असंतुष्ट रैगांव क्षेत्र से वरिष्ठ भाजपा नेत्री रानी बागरी ने भाजपा के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके साथ ही पुष्पराज बागरी ने भी इस्तीफा दे दिया है। इधर, सतना जिला भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया। कार्यकर्ता नागौद में टिकट वितरण से नाराज थे। यहां गगनेद्र प्रताप सिंह के समर्थकों ने खूब नारेबाजी की।
दूसरी तरफ नरसिंहगढ़ से दावेदार रघु परमार ने नाराजगी व्यक्त करते हुए टिकट बदलने की मांग की है। भाजपा नेता जय सिंह कुशवाह ने भी सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता अनूप मिश्रा और मुन्नालाल गोयल भी टिकट न मिलने से नाराज हैं, उनके समर्थकों ने भी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
