फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Statement of BJP State President VD Sharma's wife on ticket dispute

MP Election 2023: BJP में टिकटों पर मचा घमासान, अब इस ट्वीट से गरमाया अटकलों का बाजार

Mon, 23 Oct 2023 11:08 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 23 Oct 2023 11:08 AM IST
सार

MP Election 2023: विधानसभा चुनावों के लिए टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में घमासान मचा है। भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर हो रहे हमलों का जवाब उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर दिया है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Statement of BJP State President VD Sharma's wife on ticket dispute
जबलपुर में भूपेंद्र यादव के गनमैन से धक्कामुक्की हुई तो उसने पिस्टल निकालने की कोशिश की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में टिकट वितरण को लेकर भाजपा और कांग्रेस में असंतोष बढ़ता जा रहा है। निशाने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। भाजपा में टिकट नहीं मिलने वाले नेता प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से नाराज हैं। उनके खिलाफ नारेबाजी और बयानबाजी तेज हो गई है। ऐसे में उनकी पत्नी डॉ. स्तुति मिश्रा का एक ट्वीट चर्चा में आ गया है।

विज्ञापन


डॉ. स्तुति मिश्रा ने सोशल नेटवर्किंग साइट X पर पोस्ट किया, "जिनकी लॉटरी नहीं लगती, उनसे निवेदन है कि भाग्य और प्रारब्ध से बड़ा कुछ भी नहीं और थोड़ा समय दें और ये देखें कि जिनकी लॉटरी लगी है तो वो कितने दिन की लगी है। आपका परमात्मा पर विश्वास ही आपकी ताक़त है। धैर्य रखें। समय बलवान है। #time #lifelessons जय महाकाल, जय भद्रकाली।" मिश्रा के इस पोस्ट को बीजेपी में चल रही कलह से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


जबलपुर में हुआ था विवाद
भाजपा में प्रत्याशियों की सूची सामने आने के बाद जमकर घमासान मचा हुआ है। जबलपुर में शनिवार को टिकट पर खासा विवाद हुआ। नाराज कार्यकर्ताओं ने एमपी भाजपा के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को घेर लिया था। वे अभिलाष पांडे को टिकट देने का विरोध कर रहे थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के खिलाफ भी खुलकर नारेबाजी की गई थी। डॉ. मिश्रा भी जबलपुर की रहने वाली हैं। ऐसे में उनके ट्वीट को भाजपा के अंदरुनी घमासान से जोड़कर देखा जा रहा है। 

पहले भी चर्चा में रहीं सोशल मीडिया पोस्ट
ये कोई पहला मौका नहीं जब डॉ मिश्रा के सोशल मीडिया पोस्ट की चर्चा हो रही हो। इसके पहले भी उनके पोस्ट पर विवाद की स्थिति बन चुकी है। इसके बाद उन्हें अपना पोस्ट डिलीट करना पड़ा था। भले ही डॉ. मिश्रा राजनीति से दूर हैं, लेकिन वीडी शर्मा की पत्नी होने के नाते उनके ट्वीट के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed