{"_id":"6537e638e9e836f5950af113","slug":"mp-election-2023-shivraj-reached-the-hospital-to-see-umashankar-gupta-discussed-in-solitude-for-half-an-hour-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: उमाशंकर गुप्ता को देखने अस्पताल पहुंचे सीएम शिवराज, एकांत में हुई आधे घंटे चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: उमाशंकर गुप्ता को देखने अस्पताल पहुंचे सीएम शिवराज, एकांत में हुई आधे घंटे चर्चा
Tue, 24 Oct 2023 09:13 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 24 Oct 2023 09:13 PM IST
सार
दिल का दौरा पड़ने के चलते उमाशंकर गुप्ता भोपाल के जवाहर चौक स्थित अनंत हॉस्पिटल में एडमिट हैं। यहां उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर ने उन्हें 100% ब्लॉकेज बताए थे। उन्हें स्टंट डले गए हैं। टिकट कटने से दुखी गुप्ता पार्टी से नाराज चल रहे थे। उनके समर्थक लगातार टिकट बदलने की मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन
उमाशंकर गुप्ता से मिलने पहुंचे सीएम शिवराज।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता की तबीयत जानने अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में दोनों के बीच आधे घंटे तक गुप्त वार्ता चली। इस दौरान सीएम ने गुप्ता का इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी चर्चा की। उन्होंने गुप्ता के परिजनों से भी मुलाकात कर हर सम्भव मदद की बात कही।
गौरतलब है कि सोमवार को उमाशंकर गुप्ता को पार्टी मीटिंग के दौरान हार्ट अटैक आ गया था। इसके बाद उन्हें जवाहर चौक स्थित अनंत हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। यहां उनका इलाज किया जा रहा है।
लगाई टिकट की गुहार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अस्पताल पहुंचने की खबर पाते ही गुप्ता के समर्थक भी बड़ी संख्या में अस्पताल के सामने एकत्रित हो गए। उन्होंने अस्पताल के बाहर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से दक्षिण विधानसभा का टिकट बदलने की मांग उठाई। वे सभी भाजपा प्रत्याशी भगवान दास सबनानी का टिकट काटकर उमाशंकर गुप्ता को टिकट देने पर अड़े रहे।
विज्ञापन
टिकट कटने से हैं दुखी
बताया जा रहा है कि दक्षिण पश्चिम विधानसभा से टिकट न मिलने पर उमाशंकर गुप्ता को गहरा आघात लगा है। टिकट सूची से नाम कटने के बाद से ही गुप्ता गहरे सदमे में थे। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार उमाशंकर गुप्ता के स्थान पर भगवानदास सबनानी को अपना प्रत्याशी बनाया है।
दिग्विजय सिंह भी पहुंचे
उमाशंकर गुप्ता की तबीयत खराब होने की सूचना पाते ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी उन्हें देखने पहुंचे थे सिंह ने गुप्ता के परिजनों और इलाज कर रहे डॉक्टर से चर्चा भी की थी। दिग्विजय सिंह के अस्पताल पहुंचने और गुप्ता से मुलाकात करने के बाद से ही सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थी।