फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP election 2023: Shivraj made verbal attack on Priyanka and Kamal Nath

MP election 2023: CM शिवराज बोले- लाडली बहना बंद करने की शुरू हो चुकी है तैयारी; कांग्रेस से सावधान रहें बहनें

Sat, 14 Oct 2023 02:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 14 Oct 2023 02:33 PM IST
सार

प्रियंका और कमलनाथ पर शिवराज का तंज, आदिवासियों को आप न सम्मान देते हैं न सामान। शिवराज ने कहा चलती योजना बंद नहीं होती। हम गरीब बहनों के लिए कुछ करते हैं तो इनके कलेजे दुखते हैं।

विज्ञापन
MP election 2023: Shivraj made verbal attack on Priyanka and Kamal Nath
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस और कमलनाथ गरीब विरोधी, बहन विरोधी और आदिवासी विरोधी हैं। प्रियंका जी और कमलनाथ जी सुन लीजिए हम आदिवासी भाई बहनों को सम्मान भी देंगे और सामान भी देंगे। यह कहना है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का। 

विज्ञापन


उन्होंने आज एक बार फिर प्रियंका गांधी और कमलनाथ पर निशान साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी आदिवासियों को सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस ने कभी आदिवासी जननायकों के स्मारक नहीं बनवाए। कांग्रेस ने सिर्फ एक खानदान के स्मारक बनवाए मूर्तियां लगवाई। कांग्रेस ने सरकार में आते ही बैगा सहरिया भारिया बहनों के पैसे बंद कर दिए। कांग्रेस और कमलनाथ ने संबल योजना बंद कर दी।
विज्ञापन


कांग्रेस और कमलनाथ ने आदिवासियों को जूते चप्पल देना बंद कर दिए जो भाजपा सरकार देती थी। सीएम ने कहा कि जब कोई आदिवासी के पैर में कांटा चुभता है तो वह कांटा हमारे कलेजे में चुभता है। अब हम आदिवासियों के पांव में जूते चप्पल पहना रहे हैं तो उनके कलेजे में तकलीफ हो रही है। कांग्रेस और कमल नाथ ने जूते, चप्पल, पानी की कुप्पी, साड़ी देना बंद करी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद कर दिए पैसे
सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों को अपमानित करने का काम किया है। कहते हुए दर्द होता है तकलीफ होती है इन्होंने बैगा, भारिया, सहरिया तीनों के खाते में हम ₹1000 डालते थे लेकिन कांग्रेस ने यह पैसे बंद करने का पाप किया है।

कांग्रेस बंद कर देगी योजना
सीएम ने कहा कि मुझे पहले ही आशंका थी कि कांग्रेस लाडली बहनों के पैसे बंद करेगी। इन्होंने तो अब लाडली बहना योजना बंद करने की भी तैयारी कर ली है। यह ट्वीट किए जा रहे हैं मामा चुपके से पैसा डालेगा, हां मैं पैसा डालूंगा। ऑनगोइंग स्कीम है कोई चलती हुई योजना बंद नहीं की जा सकती। लाडली बहना योजना 1 करोड़ 32 लाख बहनों का भाग्य है। खुशहाली है, जिंदगी है। पैसे डलेंगे आपको तकलीफ क्यों हो रही है। यह बात सही है कि चुनाव में कोई कार्यक्रम करके नहीं डाले जा सकते लेकिन लाडली बहना के खाते में पैसे डलेंगे तो तुम्हें तकलीफ हो रही है।


जमुनादेवी को नहीं बनने दिया सीएम
सीएम ने कहा कि कांग्रेस की नीयत साफ हो गई है। जैसे जूते चप्पल देना बंद कर दिया था। जैसे संबल योजना बंद कर दिया था। जैसे बेटियों की शादी बंद कर दी पैसा ही नहीं दिया। जैसे बैगा, भारिया और सहरिया बहनों का पैसा बंद किया था। वैसे ही कांग्रेस अब लाडली बहन योजना बंद करने की तैयारी कर रही है। मैं प्रदेश की बहनों को सावधान करना चाहता हूं उनके इरादे देख लीजिए। ये कांग्रेस और कमल नाथ तो बहन विरोधी भी हैं, गरीब विरोधी भी हैं, आदिवासी विरोधी भी हैं। यही है जिन्होंने स्वर्गीय शिवभानु सिंह सोलंकी जी और जमुना देवी जी को कभी मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया। जनता को कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed