फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Shivraj counterattack on Digvijay Singh, said who knows about Kanya Pujan

MP Election 2023: दिग्विजय सिंह पर शिवराज का पलटवार, कहा- बेटियों को टंच माल कहने वाले कन्या पूजन क्या जानें

Tue, 24 Oct 2023 01:35 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 24 Oct 2023 01:35 PM IST
सार

MP Election 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर कन्यापूजन किया था। इसके बाद से इस पर सियासत शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीएम की इस पूजन को नौटंकी बताया था, जिसके जवाब में सीएम ने नैतिक साहस होने की बात कही है। 
 

विज्ञापन
MP Election 2023: Shivraj counterattack on Digvijay Singh, said who knows about Kanya Pujan
शिवराज ने दिग्विजय पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग बहन बेटियों को टंच माल कहते हैं, आइटम कहते हैं वह कन्या पूजन का महत्व क्या समझेंगे। इससे पहले दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान को कन्या पूजन करने पर नौटंकी कहा था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सोमवार को नवमीं के अवसर पर अपने निवास पर 300 से अधिक कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोज करवाया था। आगे सीएम ने कहा कि मुझे कहते हुए बहुत दर्द और पीड़ा है। बेटियों की पूजा सनातन संस्कार है। पूरा देश कल बेटियों की पूजा कर रहा था। बेटियों के पांव पखारे जा रहे थे। कन्या भोज किये जा रहे थे। मैंने भी बेटियों की पूजा की थी। हां मैं तो रोज बेटियों की पूजा करता हूं लेकिन बेटियों की पूजा को आप नाटक नौटंकी कहते हैं। आप जैसी घटिया सोच वाले बेटियों की पूजा और उनका सम्मान सहन नहीं कर पाते हैं। यह आपके संस्कार होंगे दिग्विजय सिंह जी, मैं तो रोज बेटियों की पूजा करता हूं। बेटियों की पूजा करता रहूंगा। बहनों की पूजा करता रहूंगा। बहन और बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच बने उनका सम्मान और बड़े, इसलिए हां मैं पूजा करता हूं करता रहूंगा। लेकिन बेटियों की पूजा के लिए भी नैतिक साहस चाहिए।
विज्ञापन


क्या कांग्रेस कन्या पूजन के विरोध है
सीएम ने कहा कि मैं बेटियों के पैर भी धोता हूं, उस पानी को माथे से लगाता हूं। यह वही कर सकता है जिसके मन में पवित्र भाव हो, जिसमें भारतीय संस्कार हो बहन और बेटियों को टंच माल कहने वाले, आइटम कहने वाले, कन्या पूजन का महत्व क्या समझेंगे। यह नहीं कर सकते। इसी मानसिकता को हम को बदलना है। मैं आज सोनिया गांधी जी से पूछता हूं क्या बेटियों की पूजा नाटक नौटंकी है। सारे देश ने बेटियों की पूजा की है। इस पर कांग्रेस का पक्ष क्या है क्या वे बेटियों की पूजा के खिलाफ हैं क्या वे कन्या पूजन के खिलाफ हैं। अपने पक्ष को साफ करे कांग्रेस। यह भारत है दिग्विजय सिंह सनातन और शिवराज का विरोध करते-करते इतने निचले स्तर पर उतर आये, कि बेटियों की पूजा का विरोध करने लगे हैं। यह मेरे लिए भावनात्मक विषय है। अंतरात्मा का विषय है। मैं पूजा करता हूं। मैं पूजा करूंगा। आप जैसी घटिया सोच को बदल कर रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed