फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Satta Ka Sangram at bhopal yuvao se charcha coverage update in hindi

MP Election 2023: राजधानी भोपाल में 'सत्ता का संग्राम', युवाओं ने शिक्षा, रोजगार को लेकर कही ये बड़ी बात

Sun, 05 Nov 2023 11:10 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 05 Nov 2023 11:10 AM IST
सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से शुरू हुआ 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज (5 नवंबर) राजा भोज की नगरी भोपाल पहुंचा है। युवा मतदाताओं ने अपने मुद्दों पर खुलकर बातचीत की।

विज्ञापन
MP Election 2023: Satta Ka Sangram at bhopal yuvao se charcha coverage update in hindi
युवाओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही 230 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। आगामी 17 नवबंर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव से पहले अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रदेशभर के मतदाताओं का मन टटोलने निकला है। आज हमारा कारवां भोपाल पहुंचा है, युवा मतदाताओं से अमर उजाला ने चर्चा की और उनके मुद्दों को जानने की कोशिश की। अमर उजाला के मंच पर लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन


विज्ञापन


'मैं स्थाई सरकार के लिए वोट करूंगा'
परमानंद रोहित ने अमर उजाला से चर्चा में कहा कि सरकार जल्दी बदल जाती है, जिसकी वजह से विकास सही तरीके से नहीं हो पाता। मैं स्थाई सरकार (स्टेबल गर्वनमेंट) के लिए वोट करुंगा। एक अन्य मतदाता ने कहा कि मैं ऐसी सरकार चाहती हूं जो हमारा बेहतर विकास कर सके। ऐसी सरकार आए जो हमें रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने के लिए तैयार करे। एक युवा वोटर ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के विकास और विस्तार करने वाली सरकार चुनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'सरकार को गरीबों को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए'
आभांश दुबे कहते हैं कि सरकार को सीखो कमाओ जैसी और योजनाएं लानी चाहिए। ताकि युवा सीखकर रोजगार पा सकें। आभांश आगे कहते हैं कि हमें स्पोर्ट्स पर भी ध्यान देना चाहिए। ताकि यहां से बेहतर प्लेयर निकल सकें। रोशन राज कहते हैं कि मैं इंफ्रास्टक्चर, हॉस्पिटैलिटी जैसे मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदान करुंगा। सरकार को गरीबों के लिए भी ध्यान में रखकर काम करना चाहिए। शिक्षा, रोजगार और गरीबी हटाने वाली सरकार होनी चाहिए। अनुराग कहते हैं कि ऐसी सरकार होनी चाहिए जो युवाओं और स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान दे। देश का विकास करने वाली सरकार के लिए वोट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed