फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Satta Ka Sangram at Bhopal Chai par Charcha coverage update in hindi

MP Election 2023: राजधानी भोपाल पहुंचा अमर उजाला, 'सत्ता का संग्राम' में मतदाताओं ने गिनाए विकास कार्य

Sun, 05 Nov 2023 08:50 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 05 Nov 2023 08:50 AM IST
सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से शुरू हुआ 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज (5 नवंबर) राजा भोज की नगरी भोपाल पहुंचा है। सुबह-सुबह चाय की चुस्कियों के साथ मतदाताओं ने क्षेत्र के मुद्दों पर खुलकर बातचीत की।

विज्ञापन
MP Election 2023: Satta Ka Sangram at Bhopal Chai par Charcha coverage update in hindi
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही 230 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। आगामी 17 नवबंर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव से पहले अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रदेशभर के मतदाताओं का मन टटोलने निकला है। आज हमारा कारवां भोपाल पहुंचा है, जहां सुबह के वक्त आम मतदाताओं से अमर उजाला ने चर्चा की और उनके मुद्दों को जानने की कोशिश की। अमर उजाला के मंच पर लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन


विज्ञापन



तरुण चौरसिया ने अमर उजाला से चर्चा में कहा कि हम स्टूडेंट को स्कॉलशिप में कास्ट सर्टिफिकेट बनवाने में काफी परेशानी आती है, जो इन दिक्कतों को दूर करेंगा उसे वोट देना पसंद करुंगा। हमसे 50 वर्षों का रिकॉर्ड मांगा जाता है, इसे सॉल्व करना चाहिए। अभिषेक सिंह ने कहा कि मेरे क्षेत्र में बिजली की समस्या है, जो इन समस्याओं को दूर करेगा उसे वोट देंगे। राज कहते हैं कि स्पोर्ट्स में ऐज की दिक्कत है इसका सॉल्यूशन होना चाहिए। खेल के क्षेत्र में सुविधाएं होनी चाहिए। रवि कहते हैं कि गरीबी की मदद करने वाली सरकार को चाहिए। जिनके पास बिजली, खाने और स्वास्थ्य की दिक्कतें हैं, इसे दूर करने वाली सरकार चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद कुमार जाटव कहते हैं कि मेरे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि कोई काम नहीं कराते, अस्पताल में गंदगी है। सड़क बहुत खराब है। जो इन समस्याओं को दूर करेगी। उसे मतदान करेंगे। राज तिवारी कहते हैं कि हमारे क्षेत्र में अच्छा काम हुआ है। भाजपा सरकार ने अच्छा काम किया है। हमारे इलाके में सड़क बनी है। बहनों के लिए योजनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed