फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Rahul Gandhi will come to Shahdol's Beauhari on Tuesday, will hold a public meeting

MP Election 2023: कांग्रेस को धार देने मंगलवार को शहडोल के ब्यौहारी आएंगे राहुल गांधी, करेंगे आमसभा

Mon, 09 Oct 2023 07:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 09 Oct 2023 07:17 PM IST
सार

राहुल गांधी मंगलवार सुबह 10.50 बजे सतना पहुंचेंगे। यहां से वे 12.00 बजे ब्यौहारी के लिए रवाना होंगे। 12.30 बजे ब्यौहारी-शहडोल में ऐतिहासिक जनता को संबोधित करेंगे। 2.00 बजे ब्यौहारी से सतना लौटेंगे और यहां से 2.20 बजे सतना से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Rahul Gandhi will come to Shahdol's Beauhari on Tuesday, will hold a public meeting
कल ब्यौहारी आएंगे राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मप्र कांग्रेस को धार देने राहुल गांधी मंगलवार को शहडोल के ब्यौहारी में पहुंचेंगे और जन सभा को संबोधित करेंगे।  चुनावी परिप्रेक्ष्य में गांधी की यह दूसरी आमसभा होगी, इसके पहले वे शाजापुर जिले के पोलायकलां में अपनी पहली जनसभा को संबोधित कर चुके हैं।
विज्ञापन


यह जानकारी अभा कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक और प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में दी। नायक ने बताया कि 12 बजे शहडोल जिले के ब्यौहारी में अभा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस की ऐतिहासिक जनसभा को संबोधित करेंगे। चुनावी परिप्रेक्ष्य में गांधी की यह दूसरी आमसभा होगी, इसके पहले वे शाजापुर जिले के पोलायकलां में अपनी पहली जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। इस आमसभा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेतागण भी हिस्सा लेंगे। सभा के लिए राहुल गांधी सुबह 10.50 बजे सतना पहुंचेंगे। यहां से वे 12.00 बजे ब्यौहारी के लिए रवाना होंगे। 12.30 बजे ब्यौहारी-शहडोल में ऐतिहासिक जनता को संबोधित करेंगे। 2.00 बजे ब्यौहारी से वापस सतना जाऐंगे। और यहां से 2.20 बजे सतना से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में दोनों नेताओं ने मप्र सहित अन्य चार राज्यों में आज से लागू बहुप्रतिक्षित आदर्श आचार संहिता का स्वागत किया। साथ ही उम्मीद जाहिर की है कि लोकतंत्र के सभी महत्वपूर्ण स्तंभ अपनी पूर्ण ईमानदारी और निष्पक्षता से आदर्श आचार संहिता का पालन कर प्रदेश में एक संवैधानिक और लोकतांत्रिक सरकार के निर्माण में सहयोग करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इसके लागू होने के बाद प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, अत्याचार, अनाचार और भय का वातावरण समाप्त होगा और एक वचनबद्ध सरकार के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए नेताद्वय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने पूर्व के 16 वर्षीय कार्यकाल में 22 हजार घोषणाएं कीं, 2020 में एक खरीदी हुई सरकार के मुखिया होने के बाद 3 जुलाई 2023 तक 2715 घोषणाएं कीं जो आचार संहिता लगने के वक्त तक जारी थीं। मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि इन घोषणाओं में कितनी घोषणाएं जमीन पर दिखाई दीं और यदि नहीं दिखाई दे रही हैं तो क्या यह एक घोषणावीर मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की जागरूक जनता के साथ किया गया राजनीतिक धोखा और अक्षम्य अपराध नहीं है?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed