{"_id":"652f8c8a30b619d07305cff5","slug":"mp-election-2023-on-kamal-nath-s-power-of-attorney-shivraj-said-why-do-you-only-do-things-like-abusing-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: कमलनाथ की पॉवर ऑफ अटॉर्नी पर भाजपा की चुटकी, शिवराज बोले- गाली खाने के काम ही क्यों करते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: कमलनाथ की पॉवर ऑफ अटॉर्नी पर भाजपा की चुटकी, शिवराज बोले- गाली खाने के काम ही क्यों करते हैं
Wed, 18 Oct 2023 01:13 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:13 PM IST
सार
MP Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान नेताओं का एक दूसरे पर हमला जारी है। कमलनाथ के पावर ऑफ अटॉर्नी वाले बयान पर आज भाजपा ने निशाना साधा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में सीएम शिवराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पॉवर ऑफ अटॉर्नी को लेकर इन दिनों प्रदेश में चल रही पॉलिटिक्स पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऐसे काम ही क्यों करते हैं कि गाली खानी पड़े। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में गाली खाने का काम भी बंटा हुआ है। कमलनाथ कहते हैं कि मैने गाली खाने की पावर ऑफ अटॉर्नी दिग्विजय सिंह को दे दी है। इन्होंने तो सरकार चलाने की पावर ऑफ अटॉर्नी भी दिग्विजय सिंह को दे रखी थी। मैं कहता हूं, ऐसे काम ही क्यों करते हैं कि गाली खानी पड़े। कांग्रेस नेताओ के भाजपा में शामिल होने के अवसर पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्रकारों ने चर्चा कर रहे थे। यहीं पर सीएम ने यह बात कही। वहीं वीडी शर्मा ने भी कहा कि भ्रष्टाचार की पावर ऑफ अटॉर्नी उन्होंने किसे दे रखी है। ये भी बता दें। गौरतलब है कि रवींद्र भवन में मंगलवार को कांग्रेस का वचन पत्र जारी किया गया था। इस दौरान कमलनाथ और दिग्विजय के बीच हुआ संवाद चर्चा का विषय बन गया है। इसी पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन ने चुटकी ली।
ये था संवाद
कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह को लेकर मंच से कहा कि मैंने अपने नाम की सारी गालियां खाने की पावर ऑफ अटॉर्नी इन्हें दे रखी है। कमलनाथ के नाम की पूरी गालियां आप खाइए। ये पावर ऑफ अटॉर्नी आज भी वैलिड है। मेरी गलती हो या नहीं, गाली खानी ही है। वहीं दिग्विजय सिंह ने इसके जवाब में कहा था कि फार्म पर सिग्नेचर पीसीसी चीफ के होते हैं तो ऐसे में कपड़े किसके फटने चाहिए?? कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच हुए इस संवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये था संवाद
कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह को लेकर मंच से कहा कि मैंने अपने नाम की सारी गालियां खाने की पावर ऑफ अटॉर्नी इन्हें दे रखी है। कमलनाथ के नाम की पूरी गालियां आप खाइए। ये पावर ऑफ अटॉर्नी आज भी वैलिड है। मेरी गलती हो या नहीं, गाली खानी ही है। वहीं दिग्विजय सिंह ने इसके जवाब में कहा था कि फार्म पर सिग्नेचर पीसीसी चीफ के होते हैं तो ऐसे में कपड़े किसके फटने चाहिए?? कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच हुए इस संवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
