फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023 On Congress tussle Minister Vishwas Sarang says cloth tearing politics is going on

MP Election 2023: कांग्रेस की खींचतान पर बीजेपी का निशाना, सारंग बोले- कांग्रेस में चल रही कपड़ा फाड़ राजनीति

Fri, 20 Oct 2023 06:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 20 Oct 2023 06:40 PM IST
सार

MP Election 2023: मंत्री विश्वास सारंग ने प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस में टिकटों की बोली आम बात है। इस बार बोली कौन लगाएगा, इसके लिए भी बोलियां लगी हैं। दिग्विजय और कमलनाथ में से किस का बेटा कांग्रेस चलाएगा, इसकी रस्साकशी उजागर हो गई है।

विज्ञापन
MP Election 2023 On Congress tussle Minister Vishwas Sarang says cloth tearing politics is going on
बीजेपी की प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने के बाद पार्टी की अंदरूनी खींचतान सड़क पर आ गई है। पार्टी की जो कपड़ा फाड़ राजनीति बंद कमरों के अंदर चल रही थी, वो अब सार्वजनिक हो गई है। वहीं, गुटों और गिरोहों में बंटी कांग्रेस में अपने-अपने साम्राज्य, अपने छत्रपों और अपने-अपने गुर्गों को स्थापित करने की रस्साकशी उजागर हो गई है। दोनों सूचियों से उपजे असंतोष से कांग्रेस पार्टी तार-तार हो गई है और चुनाव में वह दो अंकों तक भी नहीं पहुंच सकेगी। यह बात प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने शुक्रवार को प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के मंत्री सारंग ने कहा कि अभी कुछ समय तक प्रदेश कांग्रेस के जो दो नेता गलबहियां डाले घूम रहे थे और प्रदेश में सरकार बनाने की डींगें हांक रहे थे, उनका असली मंतव्य कांग्रेस की दोनों सूचियों से सामने आ गया है। सारंग ने कहा कि कांग्रेस की पहली सूची आने के बाद कमलनाथ ने कपड़े फाड़ने की बात की, तो दिग्विजय सिंह ने मीडिया के सामने उनकी गलतियों को उजागर किया। लेकिन दूसरी सूची आने के बाद तो पार्टी में विरोध और असंतोष इतना तीव्र हो गया है कि उम्मीदवारों की सूची से ज्यादा लंबी इस सूची के विरोध में इस्तीफा देने वालों की सूची हो गई है।
विज्ञापन


सारंग ने कहा कि गुटों और गिरोहों में बंटी कांग्रेस में टिकटों के लिए बोलियां पहले भी लगती रही हैं। लेकिन इस बार तो सारे पुराने रिकॉर्ड टूट गए। इस बार यह तय करने के लिए भी बोलियां लगी कि बोली कौन लगाएगा। दिग्विजय सिंह लगाएंगे, कमलनाथ लगाएंगे, नकुलनाथ लगाएंगे या जयवर्धन लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारवाद की पद्धति प्रदेश संगठन में आई
सारंग ने कहा कि कांग्रेस में शुरू से परिवारवाद की संस्कृति और पद्धति रही है और शीर्ष नेतृत्व की इस पद्धति को अब प्रदेश संगठन ने भी अपना लिया है। कांग्रेस में परिवारवाद को पंडित नेहरू ने स्थापित किया था और आज नेहरू-गांधी परिवार अपने बेटे और बेटी को स्थापित करने के लिए संघर्ष कर रहा है। मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह तथा कमलनाथ भी अपने बेटों को सेट करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जो दो सूचियां जारी हुई हैं, उनमें परिवारवाद को राजनीति में स्थापित करने की लालसा ही नजर आती है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में परिवारवाद को स्थापित करने के लिए दिग्विजय सिंह और कमनलाथ के बीच अंदर ही अंदर खींचतान चल रही है। दोनों सूचियों से यह स्पष्ट हो चुका है कि इन दोनों नेताओं के बीच इस बात को लेकर रस्साकशी जारी है कि प्रदेश कांग्रेस को कौन चलाएगा? नकुलनाथ या जयवर्धन सिंह?




अपना ही गोल मारकर आउट हुई कांग्रेस
कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सूची जारी होने से पहले तक कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं से वादे करती रही। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह यह दावे करते रहे कि टिकट उसी को मिलेगी, जिसके बारे में सर्वे रिपोर्ट पॉजीटिव होगी। लेकिन जब सूचियां जारी हुईं तो सर्वे पीछे छूट गया और इन सूचियों ने बता दिया कि कांग्रेस में सर्वे सर्वा कौन है। सारंग ने कहा कि इन सूचियों के जारी होने के बाद कांग्रेसियों के जो विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, उनसे कांग्रेस की गुटबाजी ही प्रकट होती है। लेकिन इन सूचियों के जारी होने के बाद मची खींचतान ने कांग्रेस पार्टी को तार-तार कर दिया है और अब चुनाव में कांग्रेस दो अंकों तक सिमट कर रह जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed