{"_id":"652d1d793b9419d48e08b293","slug":"mp-election-2023-not-getting-work-in-election-duty-as-per-post-officials-class-angry-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: पोस्ट के हिसाब से नहीं मिल रहा चुनाव ड्यूटी में काम, अधिकारी वर्ग नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: पोस्ट के हिसाब से नहीं मिल रहा चुनाव ड्यूटी में काम, अधिकारी वर्ग नाराज
Mon, 16 Oct 2023 04:54 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 16 Oct 2023 04:54 PM IST
सार
चुनाव ड्यूटी के दौरान अधिकारी वर्ग ने वरिष्ठता का ध्यान न रखे जाने की शिकायत की है। उनका कहना है। सीनियर को जूनियर के अंडर में तैनात किया जा रहा है। वहीं अधिकारी कर्मचारी वर्ग को चुनाव के लिए ट्रेनिंग दिए जाने का काम भी जारी है। आयोग ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
MP Election 2023
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पोस्ट के हिसाब से काम न मिलने पर अधिकारी वर्ग ने नाराजगी जताई है। प्रदेश में सफलता पूर्वक चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को चुनाव संबंधित कार्य में लगाया है। ऐसे में कई अधिकारियों को उनकी पोस्ट के हिसाब से काम न मिलने पर उन्होंने आपत्ति दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि कुछ स्थानों पर परिस्तिथियां ऐसी बन गई हैं जहां सीनियर को जूनियर के अंडर में काम करना पड़ेगा। ऐसे अधिकारियों ने चुनाव ड्यूटी की इस विसंगति को दूर किए जाने की मांग की है।
ऐसे लगा दी ड्यूटी
जानकारी के अनुसार एक विभाग में पदस्थ डिप्टी कमिश्नर को पोलिंग के लिए P1 का काम दिया गया है, जबकि उनके जूनियर को पीठासीन अधिकारी बना दिया गया है। P1 मतदान के समय पर्ची चेक करने का काम करता है। वहीं एक सीनियर को भी उसके जूनियर के अंडर में ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है। ऐसी कई विसंगतियां सामने आई हैं। गौरतलब है कि मतदान केंद्र पर P1, P2, P3 और PO को नियुक्त किया जाता है।
दी जा रही ट्रेनिंग
चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारियां जारी हैं। चुनावी अमले की ट्रेनिंग करवाने में आयोग जुटा हुआ है। सोमवार से मतदान दलों का दो दिवसीय पहला प्रशिक्षण शुरू किया गया है। दो चरणों में ये ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके साथ ही ईवीएम का रेंडमाइजेशन भी किया गया है।