फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Narayan Tripathi's challenge on 20 seats of Vindhya, he himself will contest from Maihar

MP Election 2023: विंध्य की 30 में से 20 सीटों पर नारायण त्रिपाठी की चुनौती, खुद मैहर से लड़ेंगे चुनाव

Fri, 27 Oct 2023 12:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 27 Oct 2023 12:50 PM IST
सार

MP Election 2023: बीजेपी के विधायक नारायण त्रिपाठी अपनी विंध्य जनता पार्टी के साथ चुनाव मैदान में आ गए हैं। दो गन्ने के साथ किसान यह चुनाव चिह्न है। पार्टी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। फिलहाल 25 पर उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया गया है। इनमें विंध्य की 20 सीट हैं। 11 ब्राह्मण को टिकट दिया है। 
 

विज्ञापन
MP Election 2023: Narayan Tripathi's challenge on 20 seats of Vindhya, he himself will contest from Maihar
VJP विंध्य की 20 सीटों पर लड़ेगी चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारायण त्रिपाठी की पार्टी विंध्य जनता पार्टी VJP ने आज अपने पत्ते खोल दिए हैं। विंध्य जनता पार्टी विंध्य क्षेत्र की 30 सीटों में से 20 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाएगी। इसके लिए पार्टी ने शुक्रवार को 20 सीटों पर प्रत्याशियो के नामों का एलान कर दिया है। इसके साथ ही VJP ने पांच अन्य सीटों पर भी अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इनमें एक सीट भोपाल, एक इंदौर, एक बुंदेलखंड और दो सीटें महाकौशल क्षेत्र से आती हैं। त्रिपाठी ने अपनी पार्टी से 11 ब्राम्हण, एक मुस्लिम और एक महिला को टिकट दिया है। त्रिपाठी ने कहा है कि उनकी पार्टी प्रदेश में 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। फिलहाल 25 सीटों पर नाम घोषित कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


मैहर से लड़ेंगे त्रिपाठी
नारायण त्रिपाठी मैहर से विधानसभा सीट ही चुनाव लडेंगे। वे वर्तमान में यहां से विधायक भी है। 2018 के चुनाव में त्रिपाठी ने बीजेपी से चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस के सूर्यकांत चतुर्वेदी को करीब तीन हजार वोट से हराया था इस बार सूर्यकांत चतुर्वेदी भाजपा की ओर से मैदान में हैं। जबकि कांग्रेस ने धर्मेश घई को टिकट दिया है। 
विज्ञापन


इन सीटों पर ये नाम 
रैगांव से आरती वर्मा, सतना से हरिओम गुप्ता, मैहर से नारायण त्रिपाठी, अमरपाटन से शशि सत्येंद्र शर्मा, सिमरिया से मोहम्मद अली, त्यौंथर से कमांडो अरुण गौतम, देव तालाब से कुंज बिहारी तिवारी, गुढ़ से शिवमोहन शर्मा, चुरहट से अरुण द्विवेदी, सीधी से बाल्मीकि तिवारी, सिहावल से आशीष मिश्रा, चितरंगी से रामकृष्ण कौल, सिंगरौली से कुंदर पांडे, व्यभारी से लेखन सिंह, जयसिंहनगर से फूलमती सिंह, जैतपुर से हीरालाल पनिका, अनूपपुर से प्यारेलाल पानीका, पुष्पराजगढ़ से अमृतलाल सोनवानी, बांधवगढ़ से धूपसिंह, मानपुर से राजकुमार बेगा, शाहपुरा से मदन सिंह परस्ते, डिंडोरी से सीतार मरकाम, भोपाल दक्षिण से मनीष पांडे, अंबेडकर नगर से वेदनाथ मिश्रा, बड़ामलहरा से दिनेश यादव को टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कहना है 
नारायण त्रिपाठी ने कहा कि हमने हमेशा विंध्य प्रदेश की मांग की है। लेकिन हमे बागी बना दिया गया। बड़ी मुश्किल से हमने विंध्य जनता पार्टी का गठन किया है। हमारे साथ छल कपट किया गया है। कोई भी पार्टी विंध्य का विकास नहीं कर पाई। जिस राम के नाम पर राजनीति होती है वो राम की भूमि चित्रकूट आज भी विकास से दूर है। विंध्य पूरी तरह उपेक्षित है। इसलिए विंध्य के पुनर निर्माण के लिए हम चुनाव लडने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed