{"_id":"6535268d17d5d7a7600d9da7","slug":"mp-election-2023-mla-s-supporters-create-ruckus-at-kamal-nath-s-residence-pour-petrol-attempt-to-set-fire-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: विधायक के समर्थकों ने कमलनाथ के निवास पर किया हंगामा, डाला पेट्रोल, आग लगाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: विधायक के समर्थकों ने कमलनाथ के निवास पर किया हंगामा, डाला पेट्रोल, आग लगाने का प्रयास
Sun, 22 Oct 2023 07:11 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 22 Oct 2023 07:11 PM IST
सार
टिकट कटने पर नाराज दावेदार मानने को तैयार नहीं हैं। चेतावनी देने के बाद बड़नगर विधायक मुरली मोरवाल रविवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निवास पर पहुंचे और उनके बंगले का घेराव कर दिया।
विज्ञापन
मोरवाल ने अपने समर्थकों के साथ भोपाल में भी कमलनाथ के बंगले पर जमकर हंगामा किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टिकट कटने के बाद बडी संख्या में समर्थकों के साथ बड़नगर विधायक मुरली मोरवाल रविवार को कमलनाथ के आवास पहुंचे। मुरली मोरवाल के समर्थकों ने कमलनाथ के बंगले के सामने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस होश में आओ के नारे लगाए। मोरवाल को दोबारा टिकट देने की मांग की। नाराज कार्यकर्ता यहीं नहीं रुके, उन्होंने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश भी की। मौजूद पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को रोककर और स्थिति को कंट्रोल किया।
भाजपा दे रही थी करोड़ों रुपए
इस मौके पर मुरली मोरवाल ने कहा कि भाजपा उन्हें 30-40 करोड़ दे रही थी। राज्य मंत्री बनाने का भी वादा किया था, लेकिन वो बिके नहीं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ को इसकी जानकारी भी दी, लेकिन अब उनका ही टिकट काट दिया गया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो बड़नगर से वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
इसलिए कटा टिकट
बताया जा रहा है कि विधायक मोरवाल के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगा था, कांग्रेस की नेत्री ने ही उस पर यह आरोप लगाया था। उसे इन आरोपों के कारण जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। इसीलिए पार्टी ने बेटे पर लगे इन आरोपों के चलते मोरवाल का टिकट इस बार काट दिया है। 2018 के चुनाव में मोरवाल ने भाजपा के संजय शर्मा को शिकस्त दी थी। उन्होंने 76 हजार से अधिक वोट हासिल किए थे।