फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: MLA's supporters create ruckus at Kamal Nath's residence, pour petrol, attempt to set fire

MP Election 2023: विधायक के समर्थकों ने कमलनाथ के निवास पर किया हंगामा, डाला पेट्रोल, आग लगाने का प्रयास

Sun, 22 Oct 2023 07:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 22 Oct 2023 07:11 PM IST
सार

टिकट कटने पर नाराज दावेदार मानने को तैयार नहीं हैं। चेतावनी देने के बाद बड़नगर विधायक मुरली मोरवाल रविवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निवास पर पहुंचे और उनके बंगले का घेराव कर दिया। 

विज्ञापन
MP Election 2023: MLA's supporters create ruckus at Kamal Nath's residence, pour petrol, attempt to set fire
मोरवाल ने अपने समर्थकों के साथ भोपाल में भी कमलनाथ के बंगले पर जमकर हंगामा किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टिकट कटने के बाद बडी संख्या में समर्थकों के साथ बड़नगर विधायक मुरली मोरवाल रविवार को कमलनाथ के आवास पहुंचे। मुरली मोरवाल के समर्थकों ने कमलनाथ के बंगले के सामने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस होश में आओ के नारे लगाए। मोरवाल को दोबारा टिकट देने की मांग की। नाराज कार्यकर्ता यहीं नहीं रुके, उन्होंने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश भी की। मौजूद पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को रोककर और स्थिति को कंट्रोल किया।
विज्ञापन


भाजपा दे रही थी करोड़ों रुपए
इस मौके पर मुरली मोरवाल ने कहा कि भाजपा उन्हें 30-40 करोड़ दे रही थी। राज्य मंत्री बनाने का भी वादा किया था, लेकिन वो बिके नहीं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ को इसकी जानकारी भी दी, लेकिन अब उनका ही टिकट काट दिया गया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो बड़नगर से वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन


इसलिए कटा टिकट
बताया जा रहा है कि विधायक मोरवाल के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगा था, कांग्रेस की नेत्री ने ही उस पर यह आरोप लगाया था। उसे इन आरोपों के कारण जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। इसीलिए पार्टी ने बेटे पर लगे इन आरोपों के चलते मोरवाल का टिकट इस बार काट दिया है। 2018 के चुनाव में मोरवाल ने भाजपा के संजय शर्मा को शिकस्त दी थी। उन्होंने 76 हजार से अधिक वोट हासिल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed