फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Kamal Nath said- Diwali is ahead, shameless government is serving lies

MP Election 2023: कमलनाथ बोले- दीपावली सामने है, निर्लज्ज सरकार परोस रही झूठ

Fri, 10 Nov 2023 08:58 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 10 Nov 2023 08:58 AM IST
सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधान सभा चुनाव में दावे, आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। कमलनाथ ने जहां एक ओर भाजपा सरकार पर पेंशन का भुगतान न करने का आरोप लगाया तो वहीं कांग्रेस सरकार बनने पर पेंशन दोगुनी करने का दावा भी किया। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Kamal Nath said- Diwali is ahead, shameless government is serving lies
कमलनाथ-शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन का मुद्दा उठाया है। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए ये दावा किया है कि शिवराज सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान रोक रखा है। दीपावली के इस पावन पर्व के अवसर पर गरीब महिलाओं पर आर्थिक संकट है। कमलनाथ ने X पर लिखा कि प्रदेश की शिवराज सरकार ने 50 लाख से अधिक असहाय बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवा बहनों को हर महीने मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भुगतान को महीनों से रोक रखा है। बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवा बहनें रोज–रोज बैंकों के चक्कर काट कर परेशान हो रहीं हैं। 
विज्ञापन


लगा दिया जीवन पर ताला
पीसीसी चीफ ने आगे लिखा कि शिवराज सरकार ने पेंशन को रोककर "बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवा बहनों के जीवन पर ताला" लगा दिया है, उनके जीवन पर संकट खड़ा कर दिया है। दीपावली का त्यौहार सामने है और विज्ञापन बाज निर्लज सरकार आम जनता को झूठ परोसने में लगी है। सरकार को तत्काल इनकी पेंशन का भुगतान करना चाहिए। नाथ ने आश्वासन देते हुए लिखा कि मैं सभी पेंशनर्स को विश्वास दिलाता हूं कि कांग्रेस सरकार बनने पर आपको दोगुनी पेंशन की जाएगी, आपको पेंशन 1200 रुपए महीना मिलेगी और आपका जीवन सुरक्षित और खुशहाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed