फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Kamal Nath said - Congress's first list will come after Shraddha Paksha, 150 names can be an

MP Election 2023: कमलनाथ बोले- कांग्रेस की पहली सूची श्राद्ध पक्ष के बाद आएंगी, 150 नाम का हो सकता है एलान

Tue, 10 Oct 2023 03:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 10 Oct 2023 03:46 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के साथ ही भाजपा के 136 प्रत्याशियों के एलान के बाद कांग्रेस की सूची का इंतजार है। कांग्रेस की पहली सूची नवरात्र में जारी होगी। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Kamal Nath said - Congress's first list will come after Shraddha Paksha, 150 names can be an
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचार, प्रबंधन और प्रत्याशियों के नामों का एलान कर कांग्रेस पर बढ़त बना ली है। अब कांग्रेस की प्रत्याशियों की सूची को लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है। मंगलवार को सतना में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सूची श्राद्ध पक्ष के बाद आएगी। बता दें कांग्रेस की सात अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आयोजित हुई थी। इसमें करीब 140 प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई थी। इसके बाद पीसीसी चीफ ने जानकारी दी थी कि कांग्रेस की अभी 6 से 7 दिन में केंद्रीय चुनाव समिति की एक और बैठक होगी। जिसके बाद प्रत्याशियों के नाम पर अतिम फैसला किया जाएगा। जानकारी के अनुसार कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की 13 और 14 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक है। इसमें मध्य प्रदेश की सीटों पर चर्चा होगी। कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली सूची 15 अक्टूबर को जारी हो सकती है। इसमें 150 के करीब प्रत्याशियों के नाम होने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा पर साधा निशाना 
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भाजपा पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कुछ नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मतदाताओं ने तय कर लिया कि इनको अब विदा करना है। यह बात भाजपा को समझ आने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed