{"_id":"6525245f9ea7822ebb0cab53","slug":"mp-election-2023-kamal-nath-said-congress-s-first-list-will-come-after-shraddha-paksha-150-names-can-be-an-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: कमलनाथ बोले- कांग्रेस की पहली सूची श्राद्ध पक्ष के बाद आएंगी, 150 नाम का हो सकता है एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: कमलनाथ बोले- कांग्रेस की पहली सूची श्राद्ध पक्ष के बाद आएंगी, 150 नाम का हो सकता है एलान
Tue, 10 Oct 2023 03:46 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 10 Oct 2023 03:46 PM IST
सार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के साथ ही भाजपा के 136 प्रत्याशियों के एलान के बाद कांग्रेस की सूची का इंतजार है। कांग्रेस की पहली सूची नवरात्र में जारी होगी।
विज्ञापन
कमलनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचार, प्रबंधन और प्रत्याशियों के नामों का एलान कर कांग्रेस पर बढ़त बना ली है। अब कांग्रेस की प्रत्याशियों की सूची को लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है। मंगलवार को सतना में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सूची श्राद्ध पक्ष के बाद आएगी। बता दें कांग्रेस की सात अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आयोजित हुई थी। इसमें करीब 140 प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई थी। इसके बाद पीसीसी चीफ ने जानकारी दी थी कि कांग्रेस की अभी 6 से 7 दिन में केंद्रीय चुनाव समिति की एक और बैठक होगी। जिसके बाद प्रत्याशियों के नाम पर अतिम फैसला किया जाएगा। जानकारी के अनुसार कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की 13 और 14 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक है। इसमें मध्य प्रदेश की सीटों पर चर्चा होगी। कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली सूची 15 अक्टूबर को जारी हो सकती है। इसमें 150 के करीब प्रत्याशियों के नाम होने की बात कही जा रही है।
भाजपा पर साधा निशाना
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भाजपा पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कुछ नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मतदाताओं ने तय कर लिया कि इनको अब विदा करना है। यह बात भाजपा को समझ आने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा पर साधा निशाना
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भाजपा पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कुछ नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मतदाताओं ने तय कर लिया कि इनको अब विदा करना है। यह बात भाजपा को समझ आने लगी है।
विज्ञापन
