फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Kamal Nath calls Chief Minister Shivraj a Gabbar

MP Election 2023: शिवराज के बयान पर कमलनाथ का पलटवार, बोले- जय और वीरू ने ही किया था गब्बर का हिसाब

Tue, 31 Oct 2023 06:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 31 Oct 2023 06:18 PM IST
सार

Mp election 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जय-वीरू वाले बयान पर कमलनाथ ने ट्वीट कर पलटवार किया है। अब कमलनाथ ने कहा है कि गब्बर के अत्याचारों का अंत होने वाला है। इसके पहले सीएम ने कहा था कि लूट का माल बांटने के लिए जय-वीरू झगड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Kamal Nath calls Chief Minister Shivraj a Gabbar
शिवराज चौहान और कमलनाथ - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में शोले फिल्म के किरदार जय-वीरू की एंट्री के बाद अब गब्बर सिंह की भी एंट्री हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए उन्हें जय और वीरू बताया था। अब इसके जवाब में कमलनाथ ने शोले फिल्म के विलन गब्बर सिंह का नाम लिया है। उन्होंने ट्वीट किया कि शिवराज जी, जय और वीरु ने ही अत्याचारी गब्बर सिंह का हिसाब किया था। मध्य प्रदेश 18 साल से अत्याचार से त्रस्त है। अत्याचार के अंत का समय आ गया है। बाक़ी आप समझदार हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच आ रही अनबन की खबरों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा था, जबकि कमलनाथ इन खबरों को पूरी तरह से फेक बता चुके हैं। 
विज्ञापन


ये बोले थे शिवराज 
सीएम शिवराज ने सवाल उठाते हुए कहा था कि ये जय और वीरू की जोड़ी है, जिसे दिल्ली बुलाया गया। अब वो कहते हैं कि भाजपा भ्रम फैला रही है तो दिल्ली क्यों बुला रही है! कांग्रेस के जय और वीरू झगड़ रहे हैं और ये लड़ रहे हैं लूट के माल के लिए। जय और वीरू तो लूटते ही थे, इनका झगड़ा है लूट के माल के लिए। पहले भी 2003 तक मिस्टर बंटाधार में पूरे प्रदेश को लूटा और बर्बाद कर दिया सवा साल में कमलनाथ जी ने भी लूट का अड्डा बना दिया था। अब आगे कौन लूटे और कितना लूटे और उसमें कितनी हिस्सेदारी हो झगड़ा इनका केवल इस बात का है। अब दिल्ली भी पता नहीं इन पर किस मुद्दों पर चर्चा कर रही है। क्या दिल्ली भी इसमें शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोड़ रहे चुनावी तीर
विधानसभा चुनाव के इस दौर में दोनों ही पार्टियों के नेताओं की ओर से चुनावी तीर छोड़े जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साथ रहे हैं। वहीं, जवाब में कमलनाथ भी शिवराज सिंह पर बराबर हमला कर रहे हैं। जय-वीरू और गब्बर से पहले भी शिवराज और कमलनाथ दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed