फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: In Huzoor, voters told the election issues of the area

MP Election 2023: हुजूर में पार्टियां लगा रही जोर, किसका बजेगा डंका, जानें मतदाताओं के क्या हैं ये मुद्दे

Thu, 09 Nov 2023 06:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 09 Nov 2023 06:27 PM IST
सार

- MP Election 2023: हूजूर विधानसभा सीट पर मुख्य मुद्दा सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का है। इसके साथ ही शिक्षा बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवाएं जैसे मुद्दे भी हैं। 

विज्ञापन
MP Election 2023: In Huzoor, voters told the election issues of the area
हूजूर विधानसभा सीट के लिए प्रचार करते पर्टीयों के नेता। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हुजूर विधान सभा सीट में 67 पंचायत और दो नगरीय क्षेत्र आते हैं। इनमें एक बैरागढ़ है और दूसरा कोलार। भाजपा ने यहां रामेश्वर शर्मा को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने नरेश ज्ञानचंदानी को एक बार फिर मौका दिया है। ज्ञानचंदानी 2018 में भी कांग्रेस की ओर से चुनाव मैदान में थे, लेकिन 15725 वोटों के अंतर से उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। शर्मा को एक लाख सात हजार वोट मिले थे। 

विज्ञापन


भोपाल की सात सीटों में से एक हुजूर विधानसभा सीट पर किस प्रत्याशी को विजय हासिल होगी ये तो तीन दिसंबर को आने वाले चुनाव परिणाम के बाद ही तय होगा, लेकिन मतदाताओं के मन में कौन से मुद्दे हैं, जिन पर वो वोट करने निकलेंगे। यही जाने की कोशिश की गई है विधानसभा सीट हुजूर की ग्राउंड रिपोर्ट में। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 370348 है। इनमें पुरुष मतदाता 190437 हैं, जबकि 179902 महिला वोटर हैं। 
विज्ञापन


बातचीत में मतदाताओं ने बताया कि इस विधान सभा सीट पर मुख्य मुद्दा
सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का है। इसके साथ ही शिक्षा, बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवाएं जैसे मुद्दे भी हैं। यहां सबसे अहम और बड़ा मुद्दा है अतिक्रमण का। यहां से गुजरने वाली कलियासोत नदी पर अतिक्रमण है, रोड पर अतिक्रमण है, जिससे आमजन खासा परेशान हैं। इसके साथ ही अवैध कॉलोनियों का मुद्दा भी प्रमुख है। यहां बीते कुछ सालों में शहरी क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र में तेजी से अवैध कॉलोनियों का जाल फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं प्रत्याशी 
भाजपा प्रत्याशी यहां 6 लेन रोड, फ्लाईओवर, रिंग रोड जैसे कामों को गिना रहे हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी बढ़ते भूमाफिया, करप्शन, अतिक्रमण, खराब सड़कों की बात मतदाताओं से कर रहे हैं। शर्मा अपने विकास कार्यों के साथ ही लाडली बहना योजना और राममंदिर को लेकर भी जनता से वोट मांग रहे हैं। इधर, ज्ञानचंदानी नारी सम्मान, किसान ऋण माफी को लेकर जनता का भरोसा जीतने की कोशिश कर रहे हैं। 


फैक्ट फाइल 
हुजूर विधानसभा पहले गोविंदपुर विधान सभा सीट में ही शामिल थी। परिसीमन के बाद 2008 में हुजूर अलग विधानसभा सीट बनी। इसमें 67 पंचायत और दो नगरीय क्षेत्र शामिल हैं। 2008 में जितेंद्र डागा भाजपा से यहां विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2013 में बीजेपी के ही रामेश्वर शर्मा यहां से विधायक चुने गए। 2018 में भी वे शर्मा बीजेपी विधायक के तौर पर रिपीट हुए। वोट समीकरण की बात करें तो यहां हिंदू 70%, सिंधी 20%, मुस्लिम 7% और अन्य 3% वोटर्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed