फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Former minister Karada's troubles increased over objectionable statement

MP Election 2023: आपत्तिजनक बयान पर पूर्व मंत्री कराड़ा की मुश्किलें बढ़ीं, चुनाव आयोग में शिकायत

Mon, 16 Oct 2023 07:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 16 Oct 2023 07:53 PM IST
सार

शाजापुर से कांग्रेस प्रत्याशी हुकुम सिंह कराड़ा विवादित बयान के चलते फंसते नजर आ रहे हैं। भाजपा एससी मोर्चा ने उनकी शिकायत चुनाव आयोग कर कार्रवाई की मांग उठाई है। मोर्चे का कहना है कांग्रेस आलाकमान भी इस मामले में माफी मांगे। 
 

विज्ञापन
MP Election 2023: Former minister Karada's troubles increased over objectionable statement
हुकुम सिंह कराड़ा का जातिगत बयान देेना मुसीबत बनता जा रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मंत्री व विधायक हुकुम सिंह कराड़ा को आपत्तिजनक जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करना भारी पड़ गया। भारतीय जनता पार्टी के एससी मोर्चे ने कराड़ा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


मोर्चे ने उनकी शिकायत चुनाव आयोग में की है। बीजेपी एससी मोर्चा ने विधायक हुकुम सिंह कराड़ा पर कार्रवाई करने की मांग चुनाव आयोग से की है। इसके साथ मोर्चे ने कांग्रेस से भी कराड़ा के बयान पर माफी मांगने की भी बात कही है। मोर्चे के मीडिया प्रभारी सूरज बाल्मिकी का कहना है कि माफी नहीं मांगी गई तो प्रदेश भर के सफाई कर्मचारी कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। 
विज्ञापन


ये मामला
कांग्रेस ने विधायक हुकुम सिंह कराड़ा को शाजापुर से अपना प्रत्याशी बनाया है। मक्सी में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेते समय कराड़ा शब्दों की लाइन क्रॉस गए थे। यहां बैठक में भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने जाति सूचक टिपण्णी कर दी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जिसके बाद विवाद की स्तिथि बन गई। हालाकि कराड़ा की इस पूरे मामले में सफाई सामने आ गई है। उनका कहना है उन्होंने कोई विवादित बात नहीं बोली है। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री कराड़ा सात बार विधायकी का चुनाव लड़ चुके हैं। पांच बार विधायक निर्वाचित हुए और दो बार उन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ा। वह तीन बार प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed