फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Congress Released First List Of 144 Candidates for Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav

MP Election 2023: कांग्रेस ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली सूची; पूर्व CM कमलनाथ छिंदवाड़ा से लड़ेंगे

Sun, 15 Oct 2023 10:11 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 15 Oct 2023 10:11 AM IST
सार

Congress Candidates List 2023 Madhya Pradesh Election: दिल्ली बैठक में कांग्रेस ने करीब-करीब सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। पहली सूची 15 अक्टूबर को। वहीं 16 अक्टूबर को सेकेंड लिस्ट और 17 अक्टूबर को तीसरी लिस्ट जारी होने की संभावना है।

विज्ञापन
MP Election 2023: Congress Released First List Of 144 Candidates for Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav
Congress - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election) को लेकर अब कांग्रेस की ओर से भी पहली सूची जारी कर दी गई है। श्राद्ध पक्ष खत्म होते ही नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस अपनी पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है। इससे पहले प्रत्याशियों के नामों लेकर शुक्रवार (13 अक्टूबर) को दिल्ली में मंथन हुआ था। पार्टी सूत्र बताते हैं कि दिल्ली बैठक में कांग्रेस ने करीब-करीब सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं।
विज्ञापन




उम्मीदवारों की जारी पहली लिस्ट के अनुसार पूर्व सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। 






शिवराज के खिलाफ बजरंग बली

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी सीट से मैदान में हैं। कांग्रेस यह सीट 20 साल से नहीं जीत पाई है। शिवराज सिंह यहां से 1990, 2006, 2008, 2013 और 2018 में विधायक बने। 2003 में यहां से भाजपा के ही राजेंद्र सिंह विधायक बने थे। इस बार कांग्रेस ने शिवराज के खिलाफ विक्रम मस्ताल शर्मा को टिकट दिया है। मस्ताल 2008 में प्रसारित 'रामायण' धारावाहिक में भगवान हनुमान का किरदार अदा कर चुके हैं। वे जुलाई में ही कांग्रेस में शामिल हुए थे। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश में बुधनी के ही निवासी हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने कमलनाथ को प्रगति पुरुष करार दिया था।

विज्ञापन


कैलाश विजयवर्गीय के सामने संजय शुक्ला
भाजपा ने इस बार चौंकाते हुए वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय को  इंदौर-1 से टिकट दिया है। कांग्रेस ने यहां से दोबारा संजय शुक्ला पर भरोसा जताया है। शुक्ला ने पिछली बार भाजपा के सुदर्शन गुप्ता को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात बार से विधायक डॉ. गोविंद सिंह फिर मैदान में
भिंड जिले की लहार विधानसभा सीट से कांग्रेस ने डॉ. गोविंद सिंह को दोबारा मैदान में उतारा है। वे सात बार से यहां से विधायक हैं। तीन दशक से यहां भाजपा नहीं जीत पाई है। उनका मुकाबला इस बार भाजपा के अंबरीश शर्मा गुड्डू से है। शर्मा पहले बसपा में थे और बाद में भाजपा में शामिल हुए थे।


साध्वी को टिकट
जिस बड़ा मलहरा सीट से कभी उमा भारती विधायक बनी थीं, वहां से कांग्रेस ने साध्वी राम सिया भारती को टिकट दिया है। यहां से भाजपा ने प्रद्युम्न सिंह लोधी को उम्मीदवार बनाया है। 2018 में लोधी कांग्रेस के टिकट पर यहां से चुनाव जीते थे। 2020 में वे भाजपा में शामिल हो गए और उपचुनाव में जीते।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed