फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Congress raised demand, action should be taken against Kailash Vijayvargiya and Govind singh

MP Election 2023: कांग्रेस ने उठाई मांग, कैलाश विजयवर्गीय और गोविंद राजपूत पर की जाए कार्रवाई

Tue, 24 Oct 2023 02:53 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 24 Oct 2023 02:53 PM IST
सार

MP Election 2023: कांग्रेस ने कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री गोविंद राजपूत पर चुनाव में धनबल का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने मंत्री राजपूत की प्रॉपर्टी की जांच की मांग भी उठाई। इस मामले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम शिवराज से जवाब भी मांगा।

विज्ञापन
MP Election 2023: Congress raised demand, action should be taken against Kailash Vijayvargiya and Govind singh
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर एक विधानसभा सीट से प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय व सुरखी सीट से उम्मीदवार मंत्री गोविंद राजपूत पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से शोभा ओझा ने प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि भाजपा के जो नेता, मंत्री चुनाव की शुरुवात में ही भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, जो पैसे के बल पर चुनाव जीतने की सोच रहे हैं, उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इनके साथ ही अन्य मंत्री नेता जो धन बल से चुनाव जीतना चाहते हैं, साक्ष्य सामने आने पर उनके खिलाफ की कड़ी कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन


राजपूत को बर्खास्त करने की मांग
ओझा ने कहा कि हम राज्यपाल से भी ये मांग करते हैं कि परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को तुरंत बर्खास्त कर चुनाव लड़ने से रोका जाए और उनकी संपत्ति की जांच की जाए कि आखिर उन्होंने इतनी संपत्ति कैसे जुटाई है?
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधिया से मांगा जवाब
शोभा ओझा ने कहा कि इस बारे में हम सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी जवाब चाहते हैं। जो कहते हैं कि मैं सड़कों पर उतरकर लडूंगा आमजन की लड़ाई। आज वो बताएं उनके कतिपय करीबी मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और वोट खरीदने की बात कर रहे हैं इसका जवाब सिंधिया को जनता को देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed