फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Congress fears 'Operation Lotus', candidates will take oath even before the results

MP Election 2023: कांग्रेस को 'ऑपरेशन लोटस' का डर, परिणाम से पहले ही प्रत्याशियों की होगी शपथ

Thu, 23 Nov 2023 11:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 23 Nov 2023 11:56 AM IST
सार

MP Election 2023: सरकार आने पर उसे पांच साल तक बनाए रखना कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में कांग्रेस अपनी पिछली गलतियों से सीख कर इस बार कोई चूक नहीं होने देना चाहती है। बताया जा रहा है कि पीसीसी में 26 नवंबर को होने वाली ट्रेनिंग में प्रत्याशियों को एक खास शपथ दिलाई जाएगी। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Congress fears 'Operation Lotus', candidates will take oath even before the results
पीसीसी चीफ कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश कांग्रेस को अभी से ही 'ऑपरेशन लोटस' का डर सता रहा है। ऐसे में कांग्रेस 3 दिसंबर को आने वाले विधानसभा चुनाव परिणाम के पहले ही अपने प्रत्याशियों को सच्ची निष्ठा, ईमानदारी और पार्टी न छोड़ने, पार्टी के साथ बने रहने की शपथ दिलवाएगी। जी हां सूत्रों को माने तो भोपाल में 26 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ये शपथ दिलवाई जायेगी। दरअसल, इस दिन कांग्रेस ने अपने सभी प्रत्याशियों को मतगणना ट्रेनिंग के लिए भोपाल बुलाया है। ऐसा बताया जा रहा है कि इसी दिन ट्रेनिंग के बाद ये शपथ दिलवाई जायेगी। ताकि परिणाम आने के बाद कोई भी प्रत्याशी विधायक बनने पर किसी प्रकार के प्रलोभन में न आए। 
विज्ञापन


रहेगी सीनियर लीडर की नजर
इसके साथ ही कांग्रेस के सीनियर लीडर सभी उम्मीदवारों पर नजर भी रखेंगे। संभागवार कांग्रेस की ओर से जिम्मेदारी सीनियर विधायकों को दे दी गई है। बता दें, 2018 में कांग्रेस की सरकार आने पर 'ऑपरेशन लोटस' की चर्चा जोरों पर रही थी। कांग्रेस के कई विधायक टूटकर बीजेपी में चले गए थे, जिससे कांग्रेस के हाथ से सत्ता फिर छिन गई थी। 
विज्ञापन


इनका कहना है 
इधर, कांग्रेस वचन पत्र समिति के अध्यक्ष और सीनियर लीडर राजेंद्र सिंह का कहना है कि दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है। उन्होंने कहा कि पिछली बार मिस कम्युनिकेशन की वजह से कुछ गलतियां हुई थीं, लेकिन इस बार सभी वरिष्ठ नेता प्रत्याशियों के संपर्क में हैं। गलती की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस में कोई भी बड़ा नेता नहीं है। कमलनाथ ही सबसे सीनियर हैं। ऐसी स्थिति में इस बार पहले जैसे हालात नहीं बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed