फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023 Congress Charan Singh Sapra says Uncle named Shivraj is of no use

MP Election 2023: कांग्रेस के चरण सिंह सपरा बोले- शिवराज नाम के मामा काम के नहीं

Sat, 14 Oct 2023 03:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 14 Oct 2023 03:13 PM IST
सार

MP Election 2023: कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 250 रुपये में कौन सा रक्षाबंधन मनाया जाता है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सपरा ने सरकार की योजनाओं को खोखला बताया।

विज्ञापन
MP Election 2023 Congress Charan Singh Sapra says Uncle named Shivraj is of no use
कांग्रेस की प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सपरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि एक सर्वेक्षण से पता चला है कि पिछले एक साल में प्रदेश के 26 जिलों में बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले में अपराध बढ़े हैं। विशेष रूप से भोपाल में 9.4 प्रतिशत और इंदौर में 33 प्रतिशत बच्चियों के साथ दुष्कर्म के केस बढ़े हैं। न्याय के मामले को अगर देखा जाये तो सिर्फ 35 से 40 प्रतिशत मामलों में न्याय मिल पाया है।

विज्ञापन


सपरा ने बताया कि पिछले आठ महीनों में कोर्ट में दुष्कर्म और पॉस्को के मामलों में 66 अपराधियों को सजा सुनाई गई है और 92 आरोपियों को अलग कारणों से बरी कर दिया गया है। सिर्फ पॉस्को के मामले अगर देखे जाये तो उसमें मात्र 40 से 42 प्रतिशत केस चल रहे हैं।
विज्ञापन


सपरा ने आगे शिवराज सरकार को घेरते हुए कहा कि शिवराज सिंह अपने आप को मामा कहते हैं, लेकिन यह मामा सिर्फ नाम के हैं काम के नहीं। मामा का बहन से और बेटियों से जो रिश्ता होता है वह उसकी रक्षा, सुरक्षा और उसका सम्मान सर्वोपरि होता है। लेकिन मामा ने अपनी बहनों को रक्षा बंधन पर केवल 250 रुपये देकर बहनों के साथ छल किया है। मामा बतायें कि 250 रुपये में कौन सा रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा सकता है?
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जंगलराज
सपरा ने बताया कि जिस तरह से हमने पिछले दिनों देखा कि उज्जैन में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और फिर उसे मानसिक रोगी या भिखारन बताकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई। कटनी में आदिवासी युवती के साथ बलात्कार कर, उसका सिर कुचलकर पहाड़ी नाले में फेंक दिया जाता है। भोपाल में दबंगों द्वारा बहन के छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक भाई अमित सिरोलिया पुलिस की आंखों के सामने उसकी हत्या कर दी जाती है। यह भयावह सच्चाई है शिवराज सिंह के जंगलराज की।

खोखले निकले वायदे
सपरा ने बताया कि सवाल सिर्फ शिवराज मामा से नहीं, देश के गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नेतृत्व जे.पी. नड्डा से भी पूछे जायेंगे कि इनके बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बहुत हुआ नारी पर वार, यह सारे नारे खोखले साबित हुये। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी मध्यप्रदेश आते हैं तो न शिवराज सिंह का नाम लेते हैं और न ही उनके काम का जिक्र करते हैं। सपरा ने बताया कि शिवराज सिंह चौहान हताश और निराश हैं। अपने राजनैतिक अस्तित्व को बचाने के लिए राजनैतिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर उलूल-जुुलूल बयानबाजी कर रहे हैं। गांधी परिवार पर टिप्पणी तो उन्होंने की हैं, लेकिन वह भूल गये कि गांधी परिवार वह परिवार है जो ‘‘प्राण जाये पर वचन न जाये’’ के सिद्वांतों पर अड़िग रहकर देश की सेवा करने में अपने प्राणों की आहूती देने में तत्पर रहता है।


बलिदान का महत्व नहीं समझते
सपरा ने बताया कि इंदिरा गांधी ने देश के लिए अपने खून का एक-एक कतरा देश को समर्पित कर दिया, राजीव गांधी जी ने आतंकवाद से लड़ते हुये शहादत दी। जिन्होंने देश के लिए अपनी उंगली का नाखून भी न कटाया हो, वह शहादत और बलिदान का महत्व कभी नहीं समझ सकते। सपरा ने कहा कि गोडसे के पुजारी केवल गांधी और गांधीवादियों का अपमान करना जानते हैं, देश भूलेगा नहीं कि गोडसे ही गांधी का हत्यारा था। अंत में शिवराज के लिए एक बात कहना चाहूंगा कि ‘‘थोथा चना-बाजे घना।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed