{"_id":"65535b50da793887d20f4737","slug":"mp-election-2023-congress-big-bet-regarding-employee-class-before-assembly-elections-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: कर्मचारी वर्ग को लेकर कांग्रेस का बड़ा दांव, नाथ बोले- पहली कैबिनेट में आएगा ये प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: कर्मचारी वर्ग को लेकर कांग्रेस का बड़ा दांव, नाथ बोले- पहली कैबिनेट में आएगा ये प्रस्ताव
Tue, 14 Nov 2023 05:05 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 14 Nov 2023 05:05 PM IST
सार
MP Election 2023: कांग्रेस का वचन पत्र जारी होने के बाद भी कांग्रेस के प्रदेश अधिक रोज नए वचन दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर मंगलवार को भी उन्होंने दो ट्वीट कर वचन दिया। उन्होंने अतिथि शिक्षकों और संविदा कर्मचारियों को लेकर एलान किया है। उन्होंने कहा है कि इनके संबंध में पहली ही केबिनेट में प्रस्ताव लाएंगे।
विज्ञापन
कर्मचारी वर्ग को लेकर कांग्रेस का बड़ा दांव
- फोटो : अमर उजाला, भोपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कर्मचारियों के वोट हासिल करने के लिए भाजपा कांग्रेस दोनों ही दल दम लगा रहे हैं। कांग्रेस ने एक नया दांव चलते हुए संविदा कर्मचारियों को लेकर बड़ी घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट किया कि मध्यप्रदेश के समस्त संविदा कर्मचारियों के साथ पिछले 18 सालों से अन्याय हो रहा है। उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। कांग्रेस सरकार संविदा कर्मचारियों के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए वचनबद्ध है। संविदा कर्मचारियों की सेवा संबंधी सभी मांगों के लिए कांग्रेस सरकार पहली कैबिनेट में प्रस्ताव लाएगी।
ये भी दिया वचन
इधर, नाथ ने अतिथि शिक्षकों को लेकर भी वचन दिया है। उन्होंने ट्वीट किया कि मध्यप्रदेश में स्कूलों और कॉलेजों की शिक्षा व्यवस्था को सतत् और सुचारू रखने वाले अतिथि शिक्षकों और अतिथि विद्वानों की सेवाओं का सम्मान करते हुए उनका भविष्य सुरक्षित रखने के लिए कांग्रेस वचनबद्ध है। अतिथि शिक्षकों और विद्वानों के भविष्य के लिए सरल और हितकारी नीति तैयार करेंगे ताकि उन्हें नियमित सेवा में स्थान मिल सके और उनकी वर्षों की सेवाओं के साथ न्याय सुनिश्चित हो।