फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023 CM Shivraj Singh Chauhan reached the banks of Ganga amid elections

MP Election 2023: चुनाव के बीच गंगा किनारे पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान, कल ही बुधनी से घोषित हुआ है नाम

Tue, 10 Oct 2023 03:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 10 Oct 2023 03:11 PM IST
सार

MP Election 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देवभूमि ऋषिकेश की यात्रा पर हैं। चुनाव प्रचार आरंभ करने से पहले वह यहां मां गंगा और साधु संतों का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। उनकी यह यात्रा दो दिवसीय बताई जा रही है। यहां से लौटने पर वे प्रचार में जुटेंगे।

विज्ञापन
MP Election 2023 CM Shivraj Singh Chauhan reached the banks of Ganga amid elections
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड के ऋषिकेश की यात्रा पर हैं। उन्होंने मंगलवार को सोशल नेटवर्किंग साइट X पर ट्वीट कर अपनी इस यात्रा की जानकारी दी। 

विज्ञापन

उन्होंने ट्वीट किया कि मां गंगा भारतीय संस्कृति का पुण्य प्रवाह; यही संस्कृति भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को शाश्वत शांति के पथ का दिग्दर्शन कराएगी। ऋषिकेश को देवभूमि कहा जाता है, यहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संतों का आशीर्वाद लेकर भोपाल लौटने पर अपने चुनाव प्रचार का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधनी विधानसभा से टिकट घोषित होने के बाद ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हरिद्वार और ऋषिकेश की यात्रा पर गए हैं। उनकी ये यात्रा दो दिन की बताई जा रही है, वे दो दिन बाद भोपाल लौटेंगे। वे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पर उत्तराखंड में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। मध्यप्रदेश में चुनावी बिगुल बच चुका है, ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की यह ऋषिकेश यात्रा चर्चा का विषय बनी हुई है।


चिदानंद मुनि के आश्रम में समय बिता रहे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वर्गाश्रम में स्थित परमार्थ निकेतन में स्वामी चिदानंद मुनि के आश्रम में समय बिता रहे हैं। वे यहां गंगा दर्शन कर गंगा आरती में भी शामिल होंगे। इसके साथ संत दर्शन कर उनका आशीर्वाद भी लेंगे। अपनी इस यात्रा पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि वे हरबार चुनाव प्रचार आरंभ करने से पहले देवभूमि आ कर मां गंगा और साधु संतों का आशीर्वाद लेते हैं। इस बार भी वे अपनी और पार्टी की जीत के लिए आशीर्वाद लेने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed