फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: CM Shivraj said – Ken-Betwa project will change the picture of Bundelkhand

MP Election 2023: सीएम शिवराज बोले- केन-बेतवा परियोजना से बुंदेलखंड की तस्वीर बदलेगी

Wed, 04 Oct 2023 02:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 04 Oct 2023 02:37 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की भाजपा सरकार जनता को कई सौगात दे रही है। अब केन बेतवा लिंक परियोजना का काम भी जल्द शुरू होगा। सीएम शिवराज बोले इस परियोजना से बुंदेलखंड की तस्वीर बदलेंगी। 
 

विज्ञापन
MP Election 2023: CM Shivraj said – Ken-Betwa project will change the picture of Bundelkhand
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में नवंबर अंत में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले प्रदेश की सत्ता पर बैठी भाजपा की सरकार हर वर्ग को साधने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना का सपना साकार हुआ। डबल इंजन की सरकार ने बुंदेलखंड सहित मध्यप्रदेश की प्रगति में लगाये पंख लगा दिए। उन्होंने कहा कि केन-बेतबा लिंक परियोजना का काम अब जल्द होगा प्रारंभ।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में भूमि की सिंचाई क्षमता बढ़ेगी और क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कागजों में दबी परियोजना को जमीन पर साकार करने का काम किया है। केन-बेतवा लिंक परियोजना बुन्देलखण्ड क्षेत्र की जल सुरक्षा एवं सामाजिक आर्थिक विकास के लिये एक महत्वकांक्षी राष्ट्रीय परियोजना है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा बुलंद बुदेलखंड करने की इस पहल से नॉन मानसून सीजन में मध्यप्रदेश को 1,834 मिलियन क्यूबिक मीटर (MCM) पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की सिंचाई क्षमता 7 लाख 68 हजार हेक्टेयर से बढ़कर 47 लाख हेक्टेयर से अधिक से अधिक हो गई है। मुख्यमंत्री ने परियोजना के अंतर्गत बुन्देलखण्ड क्षेत्र में मध्यप्रदेश के छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी एवं दमोह तथा उत्तर प्रदेश के जिले बांदा, महोबा, झांसी  एवं ललितपुर जिले लाभांन्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परियोजना से मध्यप्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र में 283.85 लाख क्विंटल रबी फसल (गेहूं) की पैदावार में वृद्धि होगी। परियोजना से मध्यप्रदेश की 41 लाख आबादी एवं उत्तर प्रदेश की 21 लाख आबादी को पेयजल की सुविधा प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना से प्रस्तावित पावर हाउस से कुल 103 मेगावाट जल विद्युत एवं 27 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का प्रावधान है।


बता दें, 2018 के चुनाव में भाजपा को बुंदेलखंड में जबरदस्त सफलता मिली थी। क्षेत्र में 26 विधानसभा सीट है। इसमें से भाजपा 17 और सिर्फ 7 पर कांग्रेस चुनाव जीत पाई थी। वहीं, दो सीट अन्य ने जीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed