फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: CM Shivraj gave 35% reservation to women in government jobs, know special things.

Explainer: चुनावों से ठीक पहले शिवराज ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को दिया 35% आरक्षण, जानें खास बातें

Thu, 05 Oct 2023 03:59 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 05 Oct 2023 03:59 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार आधी आबादी को सरकारी नौकरी में आरक्षण, लाड़ली बहना योजना समेत कई सौंगातें दे रही है। अब सरकार ने सरकारी नौकरी में आरक्षण 33 से बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दिया है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: CM Shivraj gave 35% reservation to women in government jobs, know special things.
शिवराज सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 फीसदी आरक्षण दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति दल महिलाओं को लगातार सौंगाते दे रहे हैं। इसमें प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा सबसे आगे हैं। सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरी में आरक्षण को 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दिया है। यह वन विभाग की भर्ती में लागू नहीं होगा। सरकार ने इससे पहले 1995 में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया था। पुलिस भर्ती में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण मिलता था। जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बढ़ाकर 35 प्रतिशत करने का एलान किया था। इसका सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह आरक्षण सभी विभागों में लागू होगा। हालांकि शिक्षक भर्ती में महिलाओं को पहले की तरह 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलता रहेगा। 
विज्ञापन


महिलाओं के लिए यह कदम भी उठाएं  
शिवराज सरकार महिलाओं के लिए एक एक करके कई कदम उठा रही हैं। लाडली बहना योजना में 1.31 करोड़ महिलाओं को 1250 रुपए प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में वंचित महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला आवास योजना लागू की गई है। उज्जवला, लाड़ली बहना और बैगा, भारिया, सहारिया महिलाओं को 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


यह लाभ भी मिल रहे 
प्रदेश में पंचायत और स्थानीय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण लागू हैं। महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर दो प्रतिशत की छूट का प्रावधान है। निर्विरोध महिला संरपच, पंच चुनने पर सरकार ने विकास कार्यों में अलग-अलग राशि विकास कार्यों के लिए देने का नियम बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है इसके पीछे की वजह 
मध्य प्रदेश में महिला वोटरों की संख्या 2 करोड़ 73 लाख हैं। वहीं, करीब 29 विधानसभा सीटों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से ज्यादा है। वहीं, पिछले तीन चुनाव से पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं का वोट प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में 230 सीटों पर इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसमें महिला वोटर निर्णायक भूमिका में रहेगी। प्रदेश में किसी सरकार बनेगी यह महिला मतदाता ही तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed