फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: BJP State President VD Sharma called Surjewala a cunning person, said - he has no status

MP Election 2023: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने सुरजेवाला को बताया धूर्त, बोले- नहीं कोई औकात

Tue, 26 Sep 2023 12:40 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 26 Sep 2023 12:40 PM IST
सार

MP Election 2023: कार्यकर्ता महाकुंभ और सोमवार को आई भाजपा प्रत्याशियों की सूची पर आज (मंगलवार) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के नेताओं पर भी हमला बोला। 

विज्ञापन
MP Election 2023: BJP State President VD Sharma called Surjewala a cunning person, said - he has no status
वीडी शर्मा का सुरजेवाला पर निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला पर जबरदस्त हमला बोला है। उन्होंने सुरजेवाला को धूर्त बताते हुए कहा कि उनकी कोई औकात नहीं है। शर्मा ने आज (मंगलवार) भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान सुजरेवाला के साथ-साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने भाजपा को लेकर कमलनाथ और रणदीप सुरजेवाला की ओर से की गई प्रतिक्रिया पर कहा कि आप ऐसे व्यक्ति का नाम ले रहे हैं जो देश की जनता को रावण कहता है। सुजरेवाला की कोई औकात नहीं है, वे धूर्त हैं। मप्र में इनके पास कुछ नहीं है। ये चलने लायक बचे नहीं हैं। 
विज्ञापन


कार्यकर्ता महाकुंभ को लेकर वीडी शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने संकल्प दिलाया है कि प्रत्येक बूथ पर चुनाव जीतना हैं, 50% वोट का संकल्प उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिलाया है। अब नई ऊर्जा के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता काम करेगा। भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची में सांसदों के नाम शामिल होने पर शर्मा ने कहा कि भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने 39 प्रत्यशियों की घोषणा की है। भाजपा ही है जिसने कॉन्फिडेंस के साथ 78 कार्यकर्ताओं को मैदान में उतार दिया है। इसमें हमारे वरिष्ठ नेतृत्व भाजपा की ताकत हैं। इन्हें चारों कोनों पर मुस्तैद किया गया है। इसके साथ ही नई ऊर्जा के साथ नौजवानों, बहनों को अवसर दिया है। सभी प्रत्याशियों को मैं हार्दिक बधाई देता हूं। 
विज्ञापन


ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान के चुनाव लड़ने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अन्य दलों से अलग ही है। हम एक पद्धति पर कार्य करते हैं। हम कैडर बेस ऑर्गनाइजेशन हैं। केंद्रीय नेतृत्व जब निर्णय करता है तो इसी के आधार पर करता है। भाजपा में सब कार्यकर्ता हैं, प्रत्याशी हमारा कमल का फूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed