{"_id":"652773cfd69c04bfa70bbb63","slug":"mp-election-2023-bjp-said-those-who-use-force-to-declare-hindus-as-terrorists-will-find-the-raids-on-pfi-fa-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: आशीष अग्रवाल बोले-हिंदुओं को आतंकी घोषित करने ताकत लगाने वालों को PFI पर छापे झूठे ही लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: आशीष अग्रवाल बोले-हिंदुओं को आतंकी घोषित करने ताकत लगाने वालों को PFI पर छापे झूठे ही लगेंगे
Thu, 12 Oct 2023 12:10 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:10 PM IST
सार
दिग्विजय सिंह के पीएफआई पर एनआईए के 97 प्रतिशत छापे झूठे पाए जाने के बयान पर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा ने कहा कि हिंदुओं को आतंकी घोषित करने ताकत लगाने वालों को पीएफआई के छापे झूठे ही लगेंगे।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही बयानबाजी से सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के पीएफआई को लेकर दिए बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि जिस पीएफआई ने देश में आतंकी गतिविधियां फैलाई उससे कांग्रेस की हाथ मिलाई पर जनता धुलाई करेगी। यह कांग्रेस का आतंकप्रेमी ईकोसिस्टम है, जो विदेश में हमास से हमदर्दी और देश में पीएफआई से प्रेम दिखा रहा है।
अग्रवाल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बयान का वीडियो शेयर कर लिखा कि यह कौन सी नई आतंकी जांच की एजेंसी दिग्विजय सिंह को मिल गई है। इन्हें ऐसा इसलिए लगेगा क्योंकि जिनके सुर सदैव पाकिस्तान के सुर से मिलते रहे हो, जिनके मन में आतंकवादियों के प्रति अथाह प्रेम झलकता हो, जो 26/11 मुंबई हमले को हिंदू आतंकवाद से जोड़कर ए पुस्तक का विमोचन करते हो, जो आतंकवादियों को मासूम बताने की मंशा रखते हो, जो आतंकवादियों को प्रेरित करने वाले जाकिर नाइक के साथ मंच साझा कर गलबहियां करते हो, जो बाटला हाउस एनकाउंटर में आतंकियों के एनकाउंटर को फर्जी बताते हो, जो हिंदुओं को आतंकवादी घोषित करने में पुरजोर ताकत लगाते रहे हो, उन्हें पीएफआई पर छापे झूठे ही लगेंगे।
पीएफआई पर 97% छापे झूठे पाए गए
दिग्विजय सिंह उज्जैन में साधु संतों द्वारा निकाली जा रही गौ माता की रक्षा के लिए निकाली जा रही यात्रा में बुधवार को शामिल हुए। यहां पर उन्होंने से बातचीत में कहा कि यदि पीएफआई के ऊपर आरोप है तो 10 छापे मारे हमें आपत्ति नहीं है। लेकिन देखने में आ रहा है कि इन्होंने जितनी भी छापेमारी की है, उनमें 97 प्रतिशत में आरोप झूठे पाए गए है।