फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023 57 Bjp Candidates List Announced Including Shivraj Singh Chauhan Election News in Hindi

MP Election 2023: सीएम शिवराज सहित 25 मंत्रियों को टिकट, चार सिंधिया समर्थक मंत्रियों समेत 8 के नाम अटके

Mon, 09 Oct 2023 07:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 09 Oct 2023 07:27 PM IST
सार

MP BJP Candidate List  : मध्यप्रदेश भाजपा ने चुनाव तारीखों के एलान के कुछ घंटों बाद ही अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी। इसमें 57 नाम जारी किए हैं। इसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रदेश के बड़े नेताओं के नाम हैं। लिस्ट में सभी विधायक हैं। 
 

विज्ञापन
MP Election 2023 57 Bjp Candidates List Announced Including Shivraj Singh Chauhan Election News in Hindi
भाजपा की चौथी सूची में सभी मौजूदा विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश चुनाव तारीखों के एलान के कुछ घंटों बाद ही भाजपा ने विधानसभा प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी। इसमें 57 नाम जारी किए हैं। इसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत 25 मंत्रियों और मौजूदा विधायकों के नाम शामिल है। भाजपा इससे पहले 79 नाम घोषित कर चुकी है। अब तक भाजपा 136 नाम घोषित कर चुकी है। 94 सीटों के नाम अभी भी बाकी हैं। 
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपनी चौथी सूची जारी कर दी। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 25 मंत्रियों को दोबारा टिकट दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम दोबारा टिकट पाने में सफल रहे हैं। वहीं, तीन सिंधिया समर्थक और एक महीने पहले मंत्री पद की शपथ लेने वाले गौरी शंकरबिसेन समेत आठ मंत्रियों के नाम अटक गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मिलाकर उनकी कैबिनेट में 34 मंत्री हैं। इसमें भाजपा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुदनी से दोबारा टिकट दिया है। बता दें भाजपा के दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत सात सांसदों को उतराने के बाद शिवराज सिंह चौहान के चुनाव नहीं लड़ने की अटकलें लग रही थीं। हालांकि बाद में उनको विदिशा से चुनाव मैदान में उतारने का लेकर चर्चा की भी बात कहीं जा रही थी। अब पार्टी ने उनको दोबारा बुदनी से चुनाव मैदान में उतार दिया है। वहीं, पार्टी ने सिंधिया समर्थक मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, बृजेंद्र सिंह, ओपीएस भदौरिया और सुरेश धाकड़ समेत आठ मंत्रियों के टिकट रोक दिए हैं। इसमें उषा ठाकुर, इंदर सिंह परमार, राम खेलावन पटेल और एक महीने पहले मंत्री पद की शपथ लेने वाले गौरीशंकर बिसेन का नाम शामिल है। वहीं, शिवराज कैबिनेट में मंत्री रही यशोधरा राजे सिंधिया ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देकर पहले ही चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधिया समर्थक पांच मंत्रियों को टिकट
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थकों को टिकट दिलाने में सफल रहे हैं। इसमें सांवेर से तुलसीराम सिलावट, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, ग्वालियर से प्रद्धुमन सिंह तोमर, सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत और सांची से प्रभुराम चौधरी शामिल हैं।
 
एक महीने पहले शपथ लेने वाले दोनों मंत्रियों को मिला टिकट
भाजपा ने अटेर से डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, दतिया से नरोत्तम मिश्रा, खुरई से भूपेंद्र सिंह, रेहली से गोपाल भार्गव, एक महीने पहले मंत्री बने राहुल लोधी को खरगापुर और राजेंद्र शुक्ल को रीवा से प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा पन्ना से बृजेंद्र प्रताप सिंह, अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह, मानपुर से मीना सिंह मांडवे, परसवाड़ा से रामकिशोर कांवरे, हरदा से कमल पटेल, ग्वालियर ग्रामीण से भरत सिंह कुशवाह, हरसूद से कु. विजय शाह, नरेला से विश्वास सारंग, बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल, उज्जैन दक्षिण से डॉ. मोहन यादव, मल्हारगढ़ जगदीश देवड़ा, सुवासरा से हरदीप सिंह डंग और जावद से ओमप्रकाश सखलेचा पर दोबारा विश्वास जताया है।

भाजपा की चौथी सूची के नाम
विधानसभा का नाम उम्मीदवार का नाम
अटेर     डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया
ग्वालियर ग्रामीण     भारत सिंह कुशवाह
ग्वालियर प्रद्युमन सिंह तोमर
दतिया     डॉ. नरोत्तम मिश्रा
खरई     भूपेंद्र सिंह
सुरखी   गोविंद सिंह राजपूत
रेहली   गोपाल भार्गव
नरयावली इंजी प्रदीप लारिया
सागर   शैलेंद्र जैन
खरगापुर राहुल सिंह लोधी
मलहरा     प्रद्युम्न सिंह लोधी
पन्ना     बृजेंद्र प्रताप सिंह
रामपुर-बघेलान   विक्रम सिंह
सिरमौर दिव्यराज सिंह
मऊगंज     प्रदीप पटेल
देवतालाब     गिरीश गौतम
रीवा  राजेंद्र शुक्ल
चुरहट शरदेंदु तिवारी
जयसिंहनगर     मनीषा सिंह
जैतपुर   जयसिंह मरावी
अनूपपुर     बिसाहूलाल सिंह
मानपुर   मीना सिंह मांडवे
विजयराघवगढ़     संजय सत्येंद्र पाठक
मुडवारा संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल
पाटन अजय विश्नोई
जबलपुर छावनी अशोक रोहाणी
पनागर सुशील कुमार तिवारी
परसवाड़ा रामकिशोर कांवरे
सिवनी दिनेश मुनमुन राय
आमला योगेश पंडाग्रे
हरदा कमल पटेल
सोहागपुर विजयपाल सिंह
सांची प्रभुराम चौधरी
सिलवानी रामपाल सिंह
सिंरौज उमाकांत शर्मा
बैरसिया विष्णु खत्री
नरेला विश्वास सारंग
गोविंदपुा कृष्णा गौर
हुजूर रामेश्वर शर्मा
बुधनी शिवराज सिंह चौहान
इछावर करण सिंह वर्मा
सीहोर सुदेश राय
देवास गायत्रीराजे पंवार
हाटपीपल्या मनोज चौधरी
खातेगांव आशीष शर्मा
हरसूद विजय शाह
बड़वानी प्रेमसिंह पटेल
बदनावर राजवर्धन सिंह दत्तीगांव
इंदौर-2 रमेश मेंदोला
इंदौर-4 मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़
सांवेर तुलसीराम सिलावट
उज्जैन दक्षिण डॉ. मोहन यादव
रतलाम शहर चेतन्य काश्यप
मंदसौर यशपाल सिंह सिसौदिया
मल्हारगढ़ जगदीश देवड़ा
सुवासरा हरदीप सिंह डंग
जावद ओमप्रकाश सखलेचा



विधानसभा अध्यक्ष को भी टिकट 
पार्टी ने देवतालाब से 70 वर्षीय गिरीश गौतम को टिकट दिया है। गौतम मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हैं। वहीं, विजयराघौगढ़ में चुनाव से पहले मतदान करा कर 51 प्रतिशत जनता का समर्थन पाने वाले संजय सत्येंद्र पाठक को भी पार्टी ने दोबारा मौका दिया है। 

आमला से योगेश पंडाग्रे उम्मीदवार
भाजपा ने पिछले चुनाव में बैतूल में पांच से एक सीट आमला जीती थी। यहां से डॉ. योगेश पंडाग्रे जीते थे। इस सीट पर पार्टी ने उनको दोबारा टिकट दिया है। इसी सीट से डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हालांकि सरकार ने अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। 

सिरोंज से उमाकांत शर्मा 
विदिशा की सिरोंज सीट से पार्टी ने वर्तमान विधायक उमाकांत शर्मा को ही प्रत्याशी बनाया है। उमाकांत शर्मा पूर्व मंत्री स्व. लक्ष्मीकांत शर्मा के भाई हैं। शर्मा के कुछ विवाद में फंसने के कारण उनके टिकट कटने को लेकर अटकलें लग रही थीं। वहीं, जबलपुर छावनी से भी पार्टी ने वर्तमान विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी को मौका दिया है। 

पाटन से अजय अजय विश्नोई को टिकट
सोहागपुर से भी विधायक विजयपाल सिंह, मुड़वारा से विधायक संदीप श्री प्रसाद जायसवाल, पाटन से पूर्व मंत्री और विधायक अजय विश्नोई, पनागर से विधायक सुशील कुमार तिवारी, सिवनी से विधायक दिनेश मुनमुन राय, नरयावली से विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया, सागर से विधायक शैलेंद्र जैन, रामपुर बघेलान से विधायक विक्रम सिंह, सरिमौर से विधायक दिव्यराज सिंह, मऊगंज से विधायक प्रदीप पटेल, चुरहट से विधायक शरदेन्दु तिवारी, जैतपुर से विधायक जयसिंह मरावी, जयसिंहनगर से विधायक मनीषा सिंह को टिकट दिया। 


भोपाल हुजूर से रामेश्वर,गोविंदपुरा से गौर 
भाजपा ने भोपाल की सात में चार और विधानसभा सीट पर नाम घोषित किए। इससे पहले उत्तर सीट पर आलोक शर्मा और मध्य पर ध्रुवनारायण सिंह को प्रत्याशी बनाया था। अब पार्टी ने गोविंदपुरा सीट पर विधायक कृष्णा गौर, हुजूर सीट पर रामेश्वर शर्मा, नरेला पर मंत्री विश्वास सारंग और बैरसिया सीट पर विष्णु खत्री को उम्मीदवार बनाया है। अब भोपाल की सिर्फ दक्षिण पश्चिम सीट पर उम्मीदवार का नाम की घोषणा बाकी है। 

इछावर से विधायक करण सिंह वर्मा, सीहोर से विधायक सुदेश राय, देवास से विधायक गायत्री राजे, हाटपिपल्या से विधायक मनोज चौधरी, खातेगांव से विधायक आशीष गोविंद शर्मा, इंदौर-2 से विधायक रमेश मेंदौला, इंदौर-4 से विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, मंदसोर से विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, रतलाम शहर चेतन्य कुमार काश्यप को प्रत्याशी बनाया है।


मध्य प्रदेश का चुनावी कार्यक्रम
  • मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा।
  • मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।
  • चुनाव के लिए अधिसूचना 21 अक्तूबर को जारी होगी।
  • नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर होगी।
  • नामांकन पत्रों की जांच 31 अक्तूबर को की जाएगी।
  • नाम वापस लेने की अंतिम तारीख दो नवंबर होगी।
  • विधानसभा का कार्यकाल छह जनवरी को खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed