फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   PM Modi Amit Shah Nadda and Rajnath among BJP 40-Star Campaigners List for Madhya Pradesh Assembly Polls

MP Election: टिकट कटने से नाराज पूर्व मंत्री को BJP ने बनाया स्टार प्रचारक; 40 लोगों की सूची में PM भी शामिल

Fri, 27 Oct 2023 05:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 27 Oct 2023 05:23 PM IST
सार

MP Assembly Elections: बीजेपी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपने स्टार प्रचारक नियुक्त कर दिए हैं। ये सभी चुनाव में पार्टी की ओर से प्रचार का जिम्मा संभालेंगे। इस बार फिल्मी चेहरों में भाजपा ने इस बार सिर्फ मनोज तिवारी और स्मृति ईरानी को ही प्रचार के लिए चुना है। पीएम मोदी और संगठन से राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ अन्य पदाधिकारियों को भी प्रचार के लिए जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय मंत्री के साथ ही अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

विज्ञापन
PM Modi Amit Shah Nadda and Rajnath among BJP 40-Star Campaigners List for Madhya Pradesh Assembly Polls
भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इन स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय जेपी नड्डा सहित मध्यप्रदेश के कई नेता शामिल हैं। इस सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। इसके अलावा टिकट काटे जाने वाले पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। 40 सदस्यों की इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी के कई नामचीन चेहरे शामिल हैं। जो प्रदेश में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभाएं, रोड शो और बैठकें करेंगे। टिकट काटे जाने से नाराज पूर्व मंत्री उमा शंकर गुप्ता को भी पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया है। इनके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अभिनेता मनोज तिवारी, स्मृति ईरानी को भी मध्यप्रदेश में प्रचार के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारक नियुक्त किया है। भाजपा ने दो महिलाओं को अपने स्टार प्रचारकों की इस फौज में रखा है। इन सभी नेताओं का मध्यप्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में अपना प्रभाव है। पार्टी डिमांड के अनुसार इनका उपयोग करेगी। प्रत्याशी भी पार्टी को अपनी ओर से स्टार प्रचारक की डिमांड भेज सकते हैं। इनके प्रचार का खर्चा पार्टी खर्च में जुड़ता है।
विज्ञापन




सूची में इनके नाम शामिल
नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, शिव प्रकाश, शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ, सत्यनारायण जटिया, विष्णु दत्त शर्मा, अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, नरेंद्र सिंह तोमर, अनुराग ठाकुर, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, मनोज तिवारी, बृजेश पाठक, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय, वीरेंद्र खटीक, देवेंद्र फडणवीस, हिमंत बिस्वा सरमा, केशव प्रसाद मौर्य, फग्गन सिंह कुलस्ते, पहलाद पटेल, एसपी बघेल, कृष्ण पाल गुर्जर, जय भान सिंह पवैया, हितानंद शर्मा, नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, राजेंद्र शुक्ला, लाल सिंह आर्य, कविता पाटीदार, गणेश सिंह, गौरी शंकर बिसेन, और रामलाल रौतेल आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed