फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: BJP fielded an army of UP leaders in MP elections, from Deputy CM to President.

MP Election 2023: भाजपा ने एमपी चुनाव में उतारी UP के नेताओं की फौज, डिप्टी सीएम से लेकर अध्यक्ष तक मैदान में

Wed, 27 Sep 2023 01:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 27 Sep 2023 01:34 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। भाजपा ने मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से भी नेताओं को इंपोर्ट कर यहां मैदान में उतार दिया है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: BJP fielded an army of UP leaders in MP elections, from Deputy CM to President.
राजधानी में आयोजित प्रवासी कार्यकर्ता सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा आलाकमान ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में केद्रीय मंत्री, सांसद और पदाधिकारियों को प्रत्याशी बनाने के बाद अब उत्तरप्रदेश के दिग्गज नेताओं की फौज मैदान में उतार दी है। ये सभी नेता एमपी में जिला प्रभारियों से चर्चा कर जमीनी हकीकत जानेंगे। यूपी के 50 से ज्यादा बड़े नेता इसके लिए भोपाल पहुंच गए हैं। इनमें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सुशील मोदी, मुख्तार अब्बास नकवी, स्वतंत्र देव सिंह, दिनेश शर्मा, लक्ष्मीकांत, संतोष गंगवार, दिनेश खटीक, सुरेश राणा जैसे नाम शामिल हैं।  इसके पहले भाजपा भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव जैसे केंद्रीय मंत्रियों को मध्यप्रदेश में चुनाव में पहले ही मैदान में लगा चुकी है।
विज्ञापन


निजी होटल में बैठक
भोपाल के एक निजी होटल में इन प्रवासी कार्यकर्ताओ की बैठक को आयोजित किया गया है। इस बैठक में यूपी से आए तमाम नेता शामिल हुए हैं। इसके पहले भाजपा ने विभिन्न प्रदेश से आए विधायकों की ड्यूटी मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभाओ में लगाई थी। इन सभी विधायकों ने एक हफ्ते तक विधानसभा में रहकर जनता की नब्ज टटोली थी। इसके लिए प्रवासी विधायक सम्मेलन आयोजित किया गया था।भाजपा की इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


देश में मोदी एमपी में बीजेपी का तूफान
उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि एमपी में पिछले के चुनाव से पहले इस बार ज्यादा सीट आयेंगी। बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने जनहित का कार्य किया है। मप्र में महिलाओं के प्रसव से लेकर जीवन यापन तक की योजनाएं हैं। चुनाव में इन योजनाओ के बल पर जीत मिलेगी। देश मे मोदी और मप्र में बीजेपी का तूफान है। कांग्रेस बौखला गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मध्यप्रदेश चुनाव में यूपी के बीजेपी नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है। UP के 12 मंत्रियों को MP चुनाव की जिम्मेदारी मिली। इनके साथ UP के बीजेपी सांसद, विधायकों को भी चुनाव में जिम्मेदारी दी गई है। जानें कौन कहां रहेगा।

• बृजेश पाठक (डिप्टी सीएम) भोपाल
• स्वतंत्र देव सिंह (कैबिनेट मंत्री) - सतना
• दयाशंकर सिंह (परिवहन मंत्री) - बालाघाट 
• बेबीरानी मौर्य (मंत्री) - ग्वालियर 
• दिनेश प्रताप सिंह (मंत्री) -रायसेन
• दयाशंकर मिश्र दयालु (मंत्री) - दतिया 
• कपिलदेव अग्रवाल (मंत्री) - दमोह
• अनिल राजभर (मंत्री) - सिवनी
• जेपीएस राठौर (मंत्री) - भोपाल संभाग
• पंकज सिंह (विधायक)- विदिशा

चुनाव में मिलेगा यूपी के नेताओं का लाभ : वीडी शर्मा 
बाहरी नेताओं के मध्य प्रदेश में उतरने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को चारों खाने चित्त करने का प्लान है। हमारे प्रवासी नेताओं के सहयोग से ऐतिहासिक जीत होगी। चुनावी प्रबंधन की दृष्टि से इनका काम तय किया गया है। इन्होंने कई चुनाव जीते हैं। कई चुनाव लड़ाये हैं। सभी नेता चुनाव मैनेजमेंट में पारंगत हैं। इनके पास संभाग और जिला स्तर पर जिम्मेदारी रहेगी।

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर शर्मा ने कहा कि कैलाशजी ने कहा है, मैं तो काम में लगा था। सरकार बनाने के लिए दिन-रात एक करना है। कैलाशजी ने ये नहीं कहा कि चुनाव लड़ना नहीं चाहता। संगठन में नेतृत्व जो काम देता है वह सोच समझकर दिया जाता है। संगठन का निर्णय सभी स्वीकार करते हैं। केंद्रीय नेतृत्व जिसको कहेगा वह चुनाव में उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed