फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: BJP confused about firebrand leader Uma Bharti

MP Election 2023: फायरब्रांड नेत्री को लेकर भाजपा कन्फ्यूज, उमा भारती ने सभा खराब होने की शंका जाहिर की

Fri, 10 Nov 2023 11:13 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 10 Nov 2023 11:13 AM IST
सार

MP Election 2023:  पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने गुरुवार को सोशल मीडिया साइट X पर चार पोस्ट किए। उन्होंने पोस्ट कर बताया कि किस तरह उन्हें बीच में बुलाया गया और वे अब आगे प्रचार नहीं करेंगी। वे किसी प्रत्याशी को संकट में नहीं डालना चाहती। वहीं, उमा भारती ने सभा खराब होने की शंका भी जाहिर की है।

विज्ञापन
MP Election 2023: BJP confused about firebrand leader Uma Bharti
उमा भारती ने कहा अब मेरी कोई सभा नहीं होगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फायरब्रांड नेता व पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को लेकर भारतीय जनता पार्टी इस बार पूरी तरह कन्फ्यूज नजर आ रही है। पार्टी तय नहीं कर पा रही है कि वो उमा से इस विधानसभा चुनाव में प्रचार करवाए या नहीं। दरअसल, बात ये है कि पहले खुद उमा भारती का प्रचार न करने का एलान करना। इसके बाद भाजपा का उन्हें स्टार प्रचारक न बनाना और फिर अचानक उमा की सभाएं और दौरा कार्यक्रम तय हो जाना। इसके बाद उमा का एक बार फिर सभा न करने की बात कहना। इस बात की तरफ इशारा करता है कि भाजपा और उमा के बीच कुछ भी ठीक नहीं है और बीजेपी उनको लेकर कुछ निर्णय नहीं ले पा रही है। उमा की भूमिका पर लगातार सस्पेंस बनता नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


गोविंद राजपूत का नुकसान बचा
इधर, उमा भारती ने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा कि सागर जिले की सुरखी विधानसभा से जो तकनीकी कठिनाई आई कि स्टार प्रचारक अश्विनी वैष्णव जी वहां थे और मैं मोबाइल से भोपाल से उस सभा में भाषण कर रही थी। वैष्णव जी ने वहां पहुंचकर अपना बड़प्पन दिखाया अन्यथा गोविंद सिंह को लाभ की जगह हानि पहुंच गई होती।
विज्ञापन


उमा की चिंता 
एक अन्य पोस्ट में उमा ने अचानक बने इस प्रचार दौरे पर बताया कि मेरा तो झांसी में इलाज चल रहा था। मुझे तो यहां बुलवा लिया गया और फिर मैं प्रचार में पहुंच भी नहीं सकी। मुझे बुलाने वाले उम्मीदवारों ने सर्वत्र मेरे आने की चर्चा भी कर दी, अब मैं उनके लिए चिंतित हूं कि सुरखी जैसा सब जगह ना हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकट में नहीं डालना, नहीं करूंगी प्रचार
उमा ने एक अन्य पोस्ट में बताया कि अब मुझे आगे किसी उम्मीदवार को संकट में नहीं डालना। इसलिए अब मेरी कोई सभा नहीं होगी, सिर्फ भगवान से सबकी विजय के लिए प्रार्थना होगी। मैं स्वयं से वचनबद्ध हूं कि देश का,राज्य का और मोदी जी का कभी अहित नहीं करूंगी। 15 तारीख को दोपहर को टीकमगढ़ पहुंच जाऊंगी क्योंकि 17 को सुबह अपने गांव में वोट डालना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed