{"_id":"6560367314417249a80e0652","slug":"mp-election-2023-bjp-busy-preparing-for-2024-bjp-celebrated-on-social-media-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटी भाजपा, सोशल मीडिया पर बीजेपी हुई राममय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटी भाजपा, सोशल मीडिया पर बीजेपी हुई राममय
Fri, 24 Nov 2023 11:34 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:34 AM IST
सार
MP Election 2023: बीजेपी का चुनाव मोड ऑन है। पांच राज्यों के चुनाव थमने से पहले ही बीजेपी लोकसभा चुनाव में पहुंच गई है। हालांकि डबल इंजन की सरकार स्लोगन से ही ये बात साफ हो गई थी कि बीजेपी ने राज्य के चुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव का प्रचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
2024 की तैयारी में जुटी भाजपा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 अभी पूरा भी नहीं हुआ, इधर भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियो में जुट गई है। सोशल मीडिया पर बीजेपी का 2024 के लिए प्रचार अभियान साफ नजर आने लगा है। बीजेपी के लिए राम मंदिर ही सबसे बड़ा मुद्दा रहेगा। सोशल मीडिया साइट X और फेसबुक पर प्रोफाइल बदलकर पार्टी ने इसके संकेत दे दिए हैं। एमपी बीजेपी ने नई प्रोफाइल पिक अपलोड की है। इसमें राम मंदिर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय जेपी नड्डा मौजूद हैं। इसमें राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख का उल्लेख किया गया है।
इतने हैं फॉलोअर
सोशल मीडिया भाजपा की असली ताकत है। इसके माध्यम 2014 के चुनाव में भी बीजेपी ने झंडा गाड़ा था। इस बार 2024 में भी बीजेपी को सोशल मीडिया का सहारा है। मध्यप्रदेश बीजेपी के पेज की बात करें तो X पर एमपी बीजेपी के 1.2 मिलियन फॉलोअर हैं, जबकि फेसबुक पर 1.6 मिलियन फॉलोअर हैं। जबकि एमपी कांग्रेस के फेसबुक पर एक मिलियन ही फॉलोअर हैं।
आरएसएस भी तैयारी में जुटा
अयोध्या में नव नूतन मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को है। इसके पहले ही संघ ने राम के नाम के सहारे हर हिंदू परिवार तक पहुंचने का प्लान बना लिया। संघ के सभी सहभागी संगठन विहिप, बजरंग दल और अन्य इस कार्य में जुट गए हैं। पहले चरण में लोगों को राम मंदिर का आमंत्रण दिया जा रहा है। इसके बाद जनवरी के अंत में दूसरे चरण में लाखों परिवारों को रामलला के दर्शन करवाए जाएंगे। लोगों को राम मंदिर की तस्वीर भेजी जा रही है।