{"_id":"655047f44f4664aed5058757","slug":"mp-election-2023-assam-cm-sarma-s-meeting-said-babar-aurangzeb-will-get-vitamins-by-voting-for-congress-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: मप्र के चुनावों में बाबर-औरंगजेब की एंट्री, असम सीएम सरमा ने कांग्रेस को लेकर दिया ये बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: मप्र के चुनावों में बाबर-औरंगजेब की एंट्री, असम सीएम सरमा ने कांग्रेस को लेकर दिया ये बयान
Sun, 12 Nov 2023 10:09 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 12 Nov 2023 10:09 AM IST
सार
Madhya Pradesh Assembly Election 2023 : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों का दौरा कार्यक्रम जारी है। प्रचार खत्म होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में प्रचार में तेजी देखने मिल रही है। एक एक स्टार प्रचारक दिन में कई सभाएं कर रहा है। शनिवार को असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने भोपाल में हुजूर प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा के साथ ही कई उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया।
विज्ञापन
असम के सीएम सरमा ने हुजूर में जनसभा को संबोधित किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हुजूर में चुनावी कैंपेन जोर पकड़ता जा रहा है। शनिवार को हुजूर के नीलबड़ में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रामेश्वर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सरमा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सरमा ने कहा कि कांग्रेस को वोट देना मतलब बाबर और औरंगजेब को विटामिन देना है, क्योंकि कांग्रेसी उसी मानसिकता के साथ चलते हैं जो बाबर और औरंगजेब की थी। ये सनातन का अंत करने की धारणा रखते हैं।
सरमा ने कहा कि हम सबने देखा कि कर्नाटक में कांग्रेस के आते ही चीजें कैसे बदल गईं। तुष्टिकरण के चक्कर में कांग्रेस ने कर्नाटक में लव-जिहाद विरोधी कानून खत्म दिया। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को प्रभु श्री राम से एलर्जी है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले उनके नेता और तथाकथित हनुमान भक्त श्री राम जन्मभूमि को छोड़कर हर मंदिर का दौरा करते हैं, पर वे राम लला के दर्शन कब करेंगे।
बीमारू राज्य का तमगा हटा
हुजूर की जनता को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि मध्यप्रदेश से शिवराज सरकार के कारण बीमारू राज्य का तमगा हट पाया है। आज रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में हुज़ूर में भी विकास की गंगा बह रही है। रामेश्वर शर्मा दिन-रात सक्रिय रहने वाले कर्मशील व्यक्ति हैं। ये हुजूर के नेता नहीं बेटा है। इसलिए अपने बेटे को जिताने के लिए पूरी ताकत लगा दो।