फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Anupam Rajan said, all set, polling personnel left for 64626 polling stations.

MP Election 2023: अनुपम राजन बोले- ऑल सेट, 64626 मतदान केंद्रों के लिए मतदानकर्मी रवाना

Thu, 16 Nov 2023 06:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 16 Nov 2023 06:57 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदान करवाने के लिए पोलिंग अधिकारी केंद्रों पर पहुंच गए हैं। अधिक से अधिक मतदान हो सके इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Anupam Rajan said, all set, polling personnel left for 64626 polling stations.
मध्यप्रदेश चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को होने जा रहे मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 64626 मतदान केंद्रों के लिए मतदानकर्मी रवाना हो चुके हैं। मतदानकर्मियों का रात्रि विश्राम गुरुवार को मतदान केंद्र पर ही होगा। ये जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने दी। 
विज्ञापन


उन्होंने प्रेसवार्ता में बताया कि मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा जबकि नक्सल प्रभावित 3 जिले मंडला, बालाघाट और डिंडोरी में मतदान सुबह 7 से तीन बजे तक किया जा सकेगा। इसके लिए ऑल सेट है। मोबाइल एप पर हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत की जानकारी दी जाएगी। वोटर आईडी और मतदाता पर्ची के बिना भी वोट डाला जा सकेगा। इसके लिए वोटर लिस्ट और पहचान पत्र होना अनिवार्य रहेगा। संवेदनशील मतदान केंद्रों के बाहर कैमरे लगाए गए हैं। अप्रिय घटना से निपटने के लिए एयर एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर भी तैयार रहेंगे। ईवीएम का परिवहन करने वाले सभी वाहनों में जीपीएस रहेगा। 
विज्ञापन


होगी कार्रवाई 
सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार और गाइडलाइंस पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि सायलेंस पीरियड में सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बाद भी कोई सोशल मीडिया की गाइडलाइन का उल्लंघन करता है तो शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार को आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट फाइल
कुल मतदाता 55983139
पुरुष मतदाता 28782261
महिला मतदाता 27199586
थर्ड जेंडर 1292
ओवरसीज वोटर 99
सर्विस वोटर 75382
18 साल के वोटर 2234861
80 साल के वोटर 637382
100 साल के वोटर 4901

अब तक दो मौतें
राजन ने बताया कि मुलताई में पीठासीन अधिकारी की हृदयाघात से मौत हो गई है। इसके साथ ही लुधियाना से सुरक्षा के लिए मध्यप्रदेश आए वरिष्ठ आरक्षक की भी मौत हो गई है। 

ये भी है खास 
  • 2533 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
  • सबसे ज्यादा प्रत्याशी अटेर विधानसभा में।
  • 17 हजार 32 संवदेनशील मतदान केंद्र।
  • युवाओं द्वारा 371 स्थानों पर केंद्र संचालित होंगे।
  • 60 ग्रीन बूथ बनाए गए हैं।
  • पर्ची वितरण के समय 5 लाख 82 वोटर अनुपस्थित मिले।
  • करीब 39 करोड की नगदी, 30 करोड की शराब व 122 करोड का अन्य सामान जब्त किया गया है।
  • 80 प्रकरण पेड न्यूज़ के पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed