{"_id":"651e136f1d818291e8065c35","slug":"mp-election-2023-aicc-asked-for-report-of-jan-akros-yatra-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: जन आक्रोश यात्रा कितनी सफल, AICC ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: जन आक्रोश यात्रा कितनी सफल, AICC ने मांगी रिपोर्ट
Thu, 05 Oct 2023 07:07 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 05 Oct 2023 07:07 AM IST
सार
MP Election 2023: कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का जनता के बीच क्या प्रभाव रही है, इसकी जानकारी एआईसीसी जुटा रही है। इसके लिए उन नेताओं को ही जिम्मेदारी सौंपी गई है जो इन यात्राओं का नेतृत्व कर रहे थे।
विज्ञापन
AICC ने मांगा जन आक्रोश यात्राओं का हिसाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जन आक्रोश यात्रा कितनी सफल रही इसकी रिपोर्ट नेताओं को एआईसीसी को देना होगा। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने सात नेताओं के नेतृत्व में अलग-अलग स्थान से जन आक्रोश यात्रा प्रारंभ की थी। इस यात्रा का जन मानस और क्षेत्र में कितना असर हुआ, इसकी रिपोर्ट एआईसीसी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय और उन नेताओं से मांगी है जो इन यात्राओं का नेतृत्व कर रहे थे। एआईसीसी के रिपोर्ट तलब करने से यात्रा का नेतृत्व करने वाले नेताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब ये सभी यह रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राएं 19 सितंबर से शुरु हुई थी। ये यात्राएं प्रदेश भर में 11 हजार कि.मी का सफर तय करेंगी। सभी यात्राएं अलग-अलग क्षेत्रों से निकल रही है। ये यात्रा प्रदेश के हर बड़े शहर में जाएगी। इनमें से कुछ यात्राएं पूरी हो चुकी हैं जबकि कुछ बाकी हैं। अजय सिंह, कमलेश्वर पटेल, जीतू पटवारी, अरुण यादव, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, डॉक्टर गोविंद सिंह जैसे दिग्गज नेताओं ने इन यात्राओं का नेतृत्व किया है।
ये सब बताना होगा
रिपोर्ट में नेताओं से हर एक पहलु पर जानकारी मांगी गई। इनमें ये बताना होगा कि उनकी यात्रा कब शुरू हुई, कब खत्म हुई। कहां से शुरू हुई और कहां पूरी हुई। इस यात्रा के बीच में कौन कौन सी विधानसभा आईं। वहां कौन कौन से मुद्दे उठाए। वहां किन नेताओं से चर्चा हुई। कौन कौन लोकल नेता यात्रा में शामिल हुए। आम जनता से किस तरह का रिस्पांस मिला। भीड़ कैसी रही। ऐसे तमाम सवालों पर आधारित रिपोर्ट तैयार की जाना है। इस रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस विधानसभा चुनाव में उस क्षेत्र के अनुसार रणनीति तैयार करेगी।