{"_id":"65213aaa5202a769c00a6011","slug":"mp-election-2023-after-kamal-nath-digvijay-singh-takes-a-jibe-at-shivraj-says-shivraj-wants-to-become-dir-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: कमलनाथ के बाद दिग्विजय सिंह का शिवराज पर तंज, बोले-शिवराज डॉयरेक्टर मुख्यमंत्री बनना चाहते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: कमलनाथ के बाद दिग्विजय सिंह का शिवराज पर तंज, बोले-शिवराज डॉयरेक्टर मुख्यमंत्री बनना चाहते
Sat, 07 Oct 2023 04:32 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 07 Oct 2023 04:32 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता से चुनाव लड़ने और मुख्यमंत्री बनने को लेकर सवाल पूछने पर अब विपक्ष के निशाने पर आ गए है। पीसीसी चीफ कमलनाथ के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उन पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चुनाव लड़ने जनता से राय लेने के सवाल पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि इसका मतलब है कि वह भाजपा के टिकट पर निर्भर नहीं है। शनिवार को भोपाल में एक कार्यक्रम में शामिल होने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री बनाने पर भी निर्भर नहीं है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सीधे चुनाव लड़ना चाहते और मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी जी चीन को आंख दिखाना चाहते थे, लेकिन वहां दिखी नहीं। अब शिवराज लाल आंख जरूर दिखा रहे हैं।
इससे पहले पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मध्य प्रदेश भाजपा में हताशा चरम पर है। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम लेना बंद कर दिया और उन्हें मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर कर दिया। इसके जवाब में प्रधानमंत्री पर दबाव बनाने के लिए पहले तो मुख्यमंत्री ने जनता के बीच यह पूछना शुरू किया कि मैं चुनाव लड़ूं या नहीं लड़ूं और अब सीधे पूछ रहे हैं कि मोदी जी को प्रधानमंत्री होना चाहिए या नहीं।
बता दें सीएम शिवराज जनता से पूछ रहे है कि मैं चुनाव लड़ू या नहीं लड़ू। तीन अक्टूबर को सीएम ने बुदनी में पूछा कि मैं चुनाव लड़ूं या नहीं? यहां से लड़ू या नहीं? चार अक्टूबर को उन्होंने बुरहानपुर में कहा कि मैं देखने में दुबला पतता हूं, पर लड़ने में तेज हूं। इससे पहले सीहोर में कहा था कि मैं चला जाऊंगा तो बहुत याद आऊंगा। शुक्रवार को डिंडौरी में जनता से पूछा कि सरकार कैसी चल रही है, सीएम बनूं या नहीं? उन्होंने मीडिया के इन बयानों को देने को लेकर सवाल किया तो बोले कि इसे समझने के लिए गहरी दृष्टि चाहिए।