{"_id":"6558bc35d0bd6eaef50b4e31","slug":"mp-election-2-049-evms-of-seven-seats-of-bhopal-under-three-tier-security-old-jail-strong-room-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: त्रि-स्तरीय सुरक्षा में भोपाल की 2,049 ईवीएम; स्ट्रांग रूम का हाल स्क्रीन पर देख पाएंगे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: त्रि-स्तरीय सुरक्षा में भोपाल की 2,049 ईवीएम; स्ट्रांग रूम का हाल स्क्रीन पर देख पाएंगे प्रत्याशी
Sat, 18 Nov 2023 06:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 18 Nov 2023 06:59 PM IST
सार
MP Assembly Election 2023: एमपी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 17 नवंबर को हुए मतदान के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। अब तीन दिसंबर को मतगणना की जाएगी। इसके बाद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
विज्ञापन
पुरानी जेल में की गई ईवीएम की सुरक्षा की व्यवस्था
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सात विधानसभा सीटों की कुल 2,049 ईवीएम अरेरा हिल्स स्थित पुरानी जेल में 24 घंटे त्रि-स्तरीय सुरक्षा के बीच रहेंगी। स्थानीय पुलिस के साथ ही केंद्रीय एजेंसियों की कड़ी सुरक्षा यहां पर की गई है। इसके साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
24 घंटे ईवीएम पर सीसीटीवी के जरिए पैनी नजर रखी जा रही है। वहीं, राजनीतिक दलों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। दल के प्रतिनिधि और प्रत्याशी स्ट्रांग रूम के बाहर स्क्रीन पर ईवीएम देख पाएंगे। इसके लिए जेल परिसर में ही स्क्रीन भी लगाई गई है। बता दें कि मतदान के बाद देर रात तक ईवीएम जमा करवाई गईं हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने जेल पहुंचे प्रत्याशी
इधर, भोपाल की सात विधानसभा सीटों के प्रत्याशी ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शनिवार को पुरानी जेल पहुंचे। भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार भगवानदास सबनानी ने पुरानी जेल पहुंचकर ईवीएम की जानकारी ली। इसके साथ ही हुजूर गोविंदपुरा, बैरसिया, नरेला उत्तर और मध्य विधानसभा के प्रतिनिधि भी जेल में ईवीएम की सुरक्षा देखने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
भोपाल में 66 प्रतिशत मतदान
भोपाल की सात सीटों पर कुल मिलाकर 66 प्रतिशत मतदान हुआ है। इनमें से सबसे अधिक मतदान बेरसिया सीट पर 78 फीसदी दर्ज किया गया है। दक्षिण में 58, मध्य में 60 और उत्तर में 67 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, गोविंदपुरा में 63, हुजूर में 70 और नरेला में 64 प्रतिशत मतदान हुआ है।
