फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Diggi says Hindus and Muslims do it in elections, VD reacts to religious discrimination charges of contemp

MP : दिग्गी बोले- यह चुनाव में हिंदू मुसलमान करते हैं, वीडी का पलटवार- धार्मिक भेदभाव का आरोप कोर्ट की अवमानना

Fri, 22 Mar 2024 07:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 22 Mar 2024 07:47 PM IST
सार

पूर्व सीएम और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने धार के भोजशाला में एएसआई के सर्वे पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि  अब इनको सर्वे की बात सूझी है।

विज्ञापन
MP: Diggi says Hindus and Muslims do it in elections, VD reacts to religious discrimination charges of contemp
दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार स्थित भोजशाला के शुक्रवार से शुरू हुए एएसआई के सर्वे पर सियासत तेज हो गई है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये हर चुनाव में हिंदू मुसलमान करते हैं। इस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि इस मामले में धार्मिक भेदभाव का आरोप लगाना कोर्ट की अवमानना है। 
विज्ञापन

पूर्व सीएम और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने धार के भोजशाला में एएसआई के सर्वे पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि  अब इनको सर्वे की बात सूझी है। उन्होंने कहा कि देश में संविधान, नियम और कानून का पालन होना चाहिए। संविधान का मतलब उसमें बताए आर्टिकल्स के माध्यम से नियम कानून बनाए जाते हैं, उसका पालन किया जाए। क्या यह हो रहा है? 
विज्ञापन


विषवमन कर रहे हैं दिग्विजय : वीडी 
वहीं, इस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि एएसआई के सर्वे पर आपत्ति दिग्विजय सिंह की तुष्टीकरण की राजनीति है। उन्होंने कहा कि एएसआई के सर्वे पर दिग्विजय का धार्मिक भेदभाव का आरोप न्यायालय की अवमानना है। चुनाव बांड को लेकर दिग्विजय के बयान पर शर्मा ने कहा कि भाजपा से कम सांसद होने के बाद भी इंडी गठबंधन को ढाई गुना अधिक चंदा मिला है। उन्होंने कहा कि अदालत की अवमानना करने के साथ देश-प्रदेश का वातावरण कांग्रेस नेता बिगाड़ रहे हैं। शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस की राजनीतिक जमीन दरकती देख बौखला गए हैं। दिग्विजय सिंह भोजशाला पर राजनीति लाभ लेने के लिए विषवमन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed