फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Diggi said - there is nothing like soft or hard Hindutva, CM's counterattack, said - those who feel right

MP Politics: दिग्विजय ने कहा हिंदुत्व हार्ड या सॉफ्ट नहीं होता, शिवराज बोले- इनका इससे कोई लेना-देना नहीं है

Wed, 16 Aug 2023 01:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 16 Aug 2023 01:19 PM IST
सार

MP Politics: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कर्नाटक के हुबली में कहा कि सॉफ्ट या हॉर्ड हिंदुत्व जैसी कोई चीज नहीं होती। हिंदुत्व शब्द के रचियता सावरकर है।

विज्ञापन
MP: Diggi said - there is nothing like soft or hard Hindutva, CM's counterattack, said - those who feel right
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्विजय सिंह के हिंदुत्व को लेकर दिए बयान पर मध्यप्रदेश में सियासत गरमा गई है। कर्नाटक में सॉफ्ट और हॉर्ड हिंदुत्व जैसी कोई चीज नहीं होती पूर्व सीएम के बयान पर बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तो वोटों की फसल काटने के लिए जब जो ठीक समझते हैं, वह कहते रहते हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि ना दिग्विजय सिंह और ना कमलनाथ जी को हिंदुत्व से लेना देना है। ना देश से लेना देना है और ना ही समाज से लेना देना है। यह तो वोटों की फसल काटने के लिए जब जो ठीक समझते हैं वह कहते रहते हैं। इनको किसी से लेना देना नहीं है। 
विज्ञापन


बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कर्नाटक के हुबली में कहा कि सॉफ्ट या हॉर्ड हिंदुत्व जैसी कोई चीज नहीं होती। हिंदुत्व शब्द के रचियता सावरकर है। उन्होंने कहा कि बात हिंदू राष्ट्र या मुसलमान राष्ट्र की नहीं है। यह देश सभी का है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश के लिए हिंदुओं के साथ मुसलमान समेत सभी धर्मों के लोगों ने आजादी की लड़ाई लड़ी। इसलिए सभी का सम्मान करना चाहिए। यह देश सभी का है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि संविधान में हिंदुत्व का उल्लेख है क्या? यदि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री हिंदुत्व की बात कर रहे है तो उनको अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कमलनाथ के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश करने की बात कही। दरअसल कमलनाथ ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा के समय हिंदू राष्ट्र को लेकर बयान दिया था कि देश में 82% तो हिंदू हैं। हिंदू राष्ट्र बनाने की क्या बात। विश्व की सबसे बड़ी हिंदू आबादी अपने देश में है। इसमें कोई बहस का मुद्दा नहीं है। यह कहने की बात नहीं यह तो आंकड़े बताते हैं। 


दिग्विजय सिंह ने बजरंग दल पर बैन लगाने से किया इनकार
वहीं दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मध्यप्रदेश में हमारी सरकार आने पर बजरंग दल को बैन नहीं करेंगे, बजरंग दल में कुछ अच्छे लोग भी हो सकते हैं, लेकिन जो गुंडा तत्व है, जो दंगा फसाद करता है ऐसे किसी भी लोगों को नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed