फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Congress will show its strength during the nomination for the by-election, all the big leaders will reach

Mp:उपचुनाव के नामांकन में कांग्रेस करेगी शक्ति प्रदर्शन,24 को बुधनी 25 को विजयपुर में पहुंचेंगे सभी बड़े नेता

Wed, 23 Oct 2024 06:43 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 23 Oct 2024 06:43 PM IST
सार

बुधनी और विजयपुर में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन करेगी। जिसमे  पीसीसी चीफ जीतू पटवारी सहित कई बडे़ नेता शामिल होंगे। 24 को बुधनी और 25 अक्टूबर को विजयपुर में नामांकन जमा करेंगे।

विज्ञापन
MP: Congress will show its strength during the nomination for the by-election, all the big leaders will reach
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के दो सीटों बुधनी और विजयपुर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी दमखम के साथ उतर रही है। उपचुनाव 13 नवंबर को होने जा रहे है। जिसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। हालांकि अभी तक कैंडिडेट्स ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। कांग्रेस के उम्मीदवार 24 और 25 अक्टूबर को ही नामांकन जमा करेंगे। इस दौरान कांग्रेस रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन करेगी। जिसमे जीतू पटवारी सहित कई नेता शामिल होंगे। 
विज्ञापन



विजयपुर में दोनों पार्टियों के प्रत्याशी एक ही दिन करेंगे नामांकन 
कांग्रेस द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार बुधनी से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल 24 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। जबकि विजयपुर में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा 25 अक्टूबर को नामांकन भरेंगे। इधर विजयपुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत गुरुवार (24 अक्टूबर) को नामांकन फार्म जमा करेंगे, जबकि बुधनी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव शुक्रवार 25 अक्टूबर को अपना नामांकन फार्म जमा करेंगे। दोनों सीटों पर नामांकन फार्म जमा करने की प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू हो गई है।
विज्ञापन



कल बुधनी पहुंचे ये कांग्रेसी नेता
सिहोर जिले की बुधनी विधानसभा में उपचुनाव के लिए कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी राजकुमार पटेल द्वारा 24 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, मप्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, विधायकगण आरिफ मसूद, सचिन यादव और रजनीश सिंह एवं पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल 24 अक्टूबर को सुबह 10 बजे भोपाल से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11.30 बजे बुधनी पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि नेतागण गुरूवार, 24 अक्टूबर को कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल द्वारा द्वारा विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल रैली में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed