फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Congress State Youth Congress will soon issue new executive new people will get a chance

MP Congress: प्रदेश युवा कांग्रेस जल्द जारी करेगी नई कार्यकारिणी, नए लोगों को मिलेगा मौका

Fri, 24 May 2024 08:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 24 May 2024 08:56 PM IST
सार

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने पदाधिकारी से दो दिन तक चर्चा कर रणनीति तैयार की है। वह जल्द ही नई कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे, जिसमें नए युवाओं को मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
MP Congress State Youth Congress will soon issue new executive new people will get a chance
कांग्रेस पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल ही में विक्रांत भूरिया की जगह मितेंद्र सिंह यादव मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके बाद से वह लगातार संगठन के पदाधिकारों से बात कर रहे हैं। दो दिन तक राजधानी भोपाल में एक-एक कर सभी से बात कर आगे की रणनीति तैयार की है।

विज्ञापन


मितेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही नई कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। नई कार्यकारिणी में नए लोगों और संगठन के लिए कम करने वालों को मौका दिया जाएगा। लोकसभा चुनाव के कारण यादव ने प्रदेश कार्यकारिणी भंग नहीं की पर अब नए सिरे से संगठन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। मितेंद्र सिंह ने प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर जिला और विधानसभा अध्यक्षों से उन्होंने अलग-अलग भेंट की और संगठन में कसावट के लिए सुझाव मांगे।
विज्ञापन


कार्यकारी अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष भी बदले जाएंगे
आने वाले दो महीने के भीतर युवा कांग्रेस बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जिला, विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर अब कार्यकारी अध्यक्ष की व्यवस्था अब नहीं रहेगी। पूर्णकालिक अध्यक्ष ही मनोनीत किए जाएंगे। यह व्यवस्था नाराज कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने और जो अध्यक्ष संगठन की कसौटी पर खरे नहीं उतरते थे, उनके विकल्प के तौर पर बनाई गई थी। मितेंद्र सिंह का कहना है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव होने के बाद अब संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी दो माह के भीतर करने की तैयारी है। वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष की व्यवस्था हर स्तर पर समाप्त कर दी जाएगी, जिन जिला और विधानसभा स्तरीय इकाइयों के अध्यक्षों की चुनावों में सक्रियता नहीं रही और संगठन द्वारा दिए गए लक्ष्यों की पूर्ति भी नहीं की, उन्हें हटा दिया जाएगा। इनके स्थान पर नए चेहरे आगे लाए जाएंगे। मीडिया से लेकर अन्य विभाग एवं प्रकोष्ठ गठित होंगे।

कॉलेज में चुनाव कराने के लिए सरकार पर बनाएंगे दबाव
नितेंद्र सिंह ने कहा है कि सालों से विश्वविद्यालय में चुनाव नहीं हुए हैं, जिससे कॉलेज से युवाओं को मौका नहीं मिल रहा है। अब संगठन कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर चुनाव कराने के लिए सरकार पर दबाव भी बनाएगा। प्रदेश में वर्ष 2017 के बाद से सरकार ने चुनाव नहीं कराए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उच्च शिक्षा मंत्री रहते चुनाव कराने की घोषणा की थी। इसे उन्हें याद दिलाया जाएगा। विधानसभा के आगामी सत्र में भी इस विषय को उठवाया जाएगा।


काम नहीं करने वालों की होगी छुट्टी
प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र सिंह यादव का कहना है कि जो संगठन की मंशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं करेगा, वह पद पर भी नहीं रहेगा। युवा कांग्रेस में अब काम करने वाले युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका दिया जाएगा। नई टीम जल्द ही गठित की जाएगी। प्रदेश से लेकर विधानसभा स्तर तक नए पदाधिकारी मनोनीत किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed