{"_id":"6219e04fa4cbc176c94521ae","slug":"mp-congress-s-allegation-on-bjp-kamal-nath-said-shivraj-government-cheated-farmers-not-getting-crop-compensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी कांग्रेस का भाजपा पर आरोप: कमलनाथ बोले- शिवराज सरकार ने किसानों को ठगा, नहीं मिल रहा फसल मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी कांग्रेस का भाजपा पर आरोप: कमलनाथ बोले- शिवराज सरकार ने किसानों को ठगा, नहीं मिल रहा फसल मुआवजा
Sat, 26 Feb 2022 01:39 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:39 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। कमलनाथ ने कहा कि किसानों को खराब फसल का मुआवजा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
कमलनाथ ने शिवराज सिंह सरकार पर झूठी घोषणाओं का आरोप लगाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर किसानों को ठगने का आरोप लगाया। कमलनाथ ने कहा कि किसानों को खराब फसल का मुआवजा नहीं मिल रहा है।
कमलनाथ ने कहा कि जब जब प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, किसान परेशान हुआ है। शिवराज सरकार में किसानों को ना खाद, ना बीज, ना सिंचाई ओर ना ही पर्याप्त बिजली मिल पा रही है। उनकी फसल का सही मूल्य तो दूर खराब फसलों का मुआवजा भी नहीं मिल रहा है। किसानों को फसल बीमा राशि के दावा राशि के नाम पर एक बार फिर ठगा गया है।
कमलनाथ ने आरोप लगाया कि सरकार ने दावा किया था किसी भी किसान को एक हजार रुपये से कम की क्लेम की राशि नहीं मिलेगी। उसके अंतर की राशि की भरपाई सरकार करेगी। लेकिन दो सप्ताह बीतने के बावजूद उन किसानों की अब तक सूची नहीं बन पाई और ना भुगतान हो पाया है। कमलनाथ ने कहा कि सरकार के दावे झूठे और हवा हवाई साबित हुए। सरकार ने किसानों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
यहीं नहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवराज सरकार ने दो सप्ताह पूर्व प्रदेश में बड़े-बड़े आयोजन कर प्रदेश के 49 लाख किसानों के खातों में फसल बीमा की दावा राशि के 76 हजार करोड़ डालने के बड़े-बड़े दावे किए थे। जबकि सच्चाई यह है कि आज भी हजारों किसानों के खातों में यह राशि नहीं पहुंची है, जिन किसानों के खातों में राशि पहुंची भी चुकी है, वहां बैंकों द्वारा बगैर उनकी सहमति के उस राशि को ऋण में समायोजित किया जा रहा है। नगद निकासी पर रोक लगा दी गई है। लाखों किसानों को नुकसान के अनुपात में कम राशि मिली है। कई किसानों को जमा प्रीमियम की राशि से भी कम राशि क्लेम के रूप में मिली है।